वाणी कपूर ने बिकनी में ऐसा क्या कर दिया, लोगों ने दर्ज कराया केस

अभिनेत्री वाणी कपूर विवादों में घिर गई है। मामला हरे राम लिखा बिकिनी टॉप पहनने से जुड़ा हुआ है।  वाणी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो हरे राम लिखा डीप नेक वाला एक टॉप पहने नजर आ रही है।

Update: 2019-11-21 11:26 GMT

मुंबई: अभिनेत्री वाणी कपूर विवादों में घिर गई है। मामला हरे राम लिखा बिकिनी टॉप पहनने से जुड़ा हुआ है। वाणी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो हरे राम लिखा डीप नेक वाला एक टॉप पहने नजर आ रही है।

इस तस्वीर के आते ही वाणी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई और लोग उन पर धर्म का अपमान करने का आरोप लगाने लगे। बाद में ये मामला पुलिस में जा पहुंचा है।

ये भी पढ़ें...सलमान का हुआ खुलासा! इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, कहा- वो बिल्कुल…

बता दे कि मुंबई की एक महिला ने वाणी कपूर पर धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। महिला का नाम रमा सावंत बताया जा रहा है और उसने एनएम मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रमा का कहना है कि उसकी शिकायत दर्ज की जा चुकी है और वाणी कपूर को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। वाणी कपूर ऋतिक रोशन अभिनीत सुपरहिट फिल्म वार में हीरोइन थी और ये फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर चुकी है।

वाणी कपूर की इस विवादित तस्वीर के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए लोगों ने वाणी कपूर को बायकाट करने का भी ऐलान किया था। वाणी पर भगवान के नाम का दुरुपयोग और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ के आरोप लगे और उनकी जबरदस्त ट्रोलिंग हुई थी।

वाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वार के बाद उनके हाथ में रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा है।

ये भी पढ़ें...बुरा फंसी ये एक्ट्रेस! 4 साल के मासूम के चक्कर में दर्ज हो गई शिकायत

बाद में हटा दी फोटो

वाणी ने इंस्टाग्राम पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद यह फोटो हटा दी थी। हालांकि तब तक वह वायरल हो चुकी थी। ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा था- सवाल यह है कि लोग ऐसे कपड़े पहनते क्यों हैं।

वे हर चीज को फैशन की तरह उपयोग करते हैं क्योंकि हम कोई बड़ा एक्शन नहीं लेते हैं। लोगों को समझना चाहिए और इस तरह की कोई भी बेवकूफी नहीं करनी चाहिए। इसे तुरंत हटाया जाए।

ये भी पढ़ें...बिकनी टॉप-फिर हुआ ये! एक्ट्रेस के इस लुक को देख फैन्स का हुआ ये हाल

Tags:    

Similar News