Christmas 2022 : इन गानों को शामिल करिये अपनी क्रिसमस पार्टी सांग्स प्लेलिस्ट में, बॉलीवुड स्टाइल में मनाइये त्यौहार

Bollywood Christmas Party Songs: आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गाने लेकर आये हैं जो आपकी क्रिसमस पार्टी की प्लेलिस्ट में शामिल किये जा सकते है।

Update:2022-12-23 07:01 IST

Bollywood Christmas Party Songs (Image Credit-Social Media)

Bollywood Christmas Party Songs: क्रिसमस की गूंज हर तरफ सुनाई देनी शुरू हो गयी है वहीँ ऐसे में क्रिसमस पार्टी गानों के बिना अधूरी है। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गाने लेकर आये हैं जो आपकी क्रिसमस पार्टी की प्लेलिस्ट में शामिल किये जा सकते है।

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जिन्हे आप अपनी क्रिसमस पार्टी की प्लेलिस्ट में शामिल हो सकते हैं और आप इन गानों के साथ अपनी पार्टी में चार चाँद लगा सकते हैं।

नाइंटी फिफ्टी सिक्सटी ('Nineteen Fifty Six')

Full View

1959 की कॉमेडी फिल्म अनारी से ये बेहतीन सांग को कौन भूल सकता है जिसमें राज कपूर, नूतन और मोलिता ने अभिनय किया था। इस गाने को प्अपनी आवाज़ से नवाज़ा है लता मंगेशकर और मन्ना डे ने। क्रिसमस की पार्टी सांग में इस गाने को सदाबहार गानों में से एक मना जाता है। 

आता है सैंटा क्लॉज़ (Aata Hai Aata Hai Santa Claus Aata Hai)

Full View

1974 की फिल्म 'शानदार' का ये गाना क्रिसमस के गानों में से एक है। इस फिल्म में संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर, अरुणिया ईरानी और डेविड अब्राहम जैसे मेगास्टार थे। ट्रैक को अक्सर 'जिंगल बेल्स' के हिंदी संस्करण के रूप में देखा जाता है। इस गाने को अपनी आवाज़ दी है किशोर कुमार ने। 

माय हार्ट इज़ बीटिंग (My Heart is Beating)

Full View

फिल्म जूली के इस गाने को क्रिसमस की पार्टीज में अक्सर बजते देखा गया है। आप भी इस एवरग्रीन सांग को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने को प्रीती सागर ने गया है।

छोटे छोटे पेग लगा (Chhote Chhote Peg)

Full View

 2018 की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से ये ट्रैक 'छोटे छोटे पेग' हर पार्टी की शान है। न्यू ईयर पार्टी हो या क्रिसमस पार्टी हर पार्टी में इस पेप्पी नंबर को आप बजा सकते हैं। गाने को यो यो हनी सिंह, नेहा कक्कड़ और नवराज हंस ने गाया है।

'कुसु कुसु' ('Kusu Kusu')

Full View

फिल्म सत्यमेव जयते 2 (2021) का ये धमाकेदार गाना आप सभी को डांस फ्लोर पर लेन के लिए काफी है। फिल्म में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार हैं। 'कुसु कुसु' में अभिनेत्री नोरा फतेही अपने दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं।  

Tags:    

Similar News