Citadel Honey Bunny Trailer: खतरा आपको खत्म करेगा या आप खतरे को सिटाडेल हनी बनी ट्रेलर जारी

Citadel Honey Bunny Trailer Review: प्राइम वीडियो पर समंथा रूथ प्रभु और वरूण धवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर हुआ जारी

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-15 13:17 IST

Citadel Honey Bunny Trailer Out

Citadel Honey Bunny Trailer Out: वरूण धवन समंथा रूथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर सीरीज सिटाडेल हनी बनी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है आज फिल्म की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिली है। फिल्म का ट्रेलर प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज (Citadel Honey Bunny Web Series)  में समंथा रूथ प्रभु और वरूण धवन पहली बार एक साथ नजर आए हैं। सीरीज का ट्रेलर कैसा है और कब रिलीज होगी सीरीज इसके बारे में अन्य जानकारी 

सिटाडेल हनी बनी ट्रेलर रिव्यू (Citadel Honey Bunny Trailer Review)-

राज और डीके द्वारा निर्देशित फिल्म सिटाडेल हनी बनी (Citadel Honey Bunny Prime Video) का ट्रेलर आज प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज की जाएगी, ये एक स्पाई यूनिवर्स पर आधारित फिल्म हैं। इसके इंग्लिश वर्जन में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। इसका हिंदी वर्जन राज और डीके ने बनाया है। जिसमें समंथा (Samantha Ruth Prabhu) और वरूण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। फिल्म में समंथा रूथ प्रभु और वरूण धवन का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने को मिला है। 


Full View

Citadel Honey Bunny के ट्रेलर में दिखाया गया कि फिल्म में समंथा रूथ प्रभु एक माँ की भूमिका में हैं। इनका नाम हनी है, जो अब नॉर्मल लाइफ व्यतीत कर रही हैं। वो अपनी बेटी को बताती हैं कि कभी वो स्पाई एजेंसी का हिस्सा थी। जिसके बाद उनकी बेटी सुनकर शॉक्ड हो जाती हैं। लेकिन अचानक से Samantha Ruth Prabhu की मुलाकात Varun Dhawan यानि बनी से होती है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है, वरूण भी स्पाई एजेंट हैं। समंथा उनसे पूछती हैं कि वो कैसे बने स्पाई तब वरूण धवन बताते हैं कि इसके पीछे की वजह इनके बाबा थे। जिन्होंने बताया कि तुमको दुनिया को अपने मुठ्टी में करना है। जिसके बाद शुरू होता है एक्शन का खूनी खेल, पूरा ट्रेलर आप ऊपर दिए वीडियो में देख सकते हैं। कुल मिलाकर सीरीज का ट्रेलर तो धमाकेदार हैं, अब इंतजार हैं Citadel Honey Bunny Series का देखने लायक है कि ये सीरीज दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है। 

सीटाडेल हनी बनी रिलीज डेट (Citadel Honey Bunny Release Date)-

 समंथा रूथ प्रभु और वरूण धवन की Citadel Honey Bunny इस साल के अंत तक यानि 7 नवंबर 2024 (Citadel Honey Bunny Release Date) तक Prime Video पर रिलीज होगी। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। जिसमें समंथा रूथ प्रभु और वरूण धवन फुल एक्शन में नजर आएंगे।

सीटाडेल हनी बनी कास्ट (Citadel Honey Bunny Cast)-

समंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और वरूण धवन (Varun Dhawan) की वेब-सीरीज Citadel Honey Bunny में मेनन, काशवी मजूमदार, साकिब सलीम और सिकंदर सेख प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News