आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, सूखे होंठ, आइसोलेशन में रणवीर सिंह का हुआ बुरा हाल!

इस समय सारे बॉलीवुड स्टार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि क्वारेंटीन से बाहर आने के बाद ये हालत हुई है। पढ़िए-

Update: 2020-03-23 06:28 GMT

कोरोना वायरस से अब तक 150 से ज्यादा देश प्रभावित हो चुके हैं। इसके खिलाफ कई देशों की जंग जारी है। कई लोगों ने इसके डर से खुद को एकांत में बंद कर लिया है। सिलेब्रिटीज राजनेताओं से लेकर तमाम हस्तियां लोगों को घर पर अकेले में वक्त बिताने की सलाह दे रहे हैं।

नए अंदाज में क्वारेंटीन...

कोरोना के खतरे के बीच रणवीर सिंह ने अपने पुराने अंदाज में एक फनी पोस्ट शेयर किया है। इसमें रणवीर बड़े बालों और खतरनाक आंखों के साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जब आप क्वारेंटीन से बाहर आते हैं।'

उन्हें नहीं पसंद घर पर बैठना

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग अपने-अपने तरीके से घर पर अकेले रहकर टाइमपास कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर पर बैठकर काफी बोर हो चुके हैं लेकिन अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए घर पर ही समय बिता रहे हैं। रणवीर का ये पोस्ट भी ऐसे लोगों के लिए काफी रिलेटेबल है। रणवीर सिंह घर पर बहुत घंटों तक टिककर बैठना पसंद नहीं करते हैं।

कोरोना के चलते टली हुई है 83 की रिलीज

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका के साथ कोरोना कमांडोज के लिए बालकनी से तालियां बजाते हुए दिखे थे। दीपिका ने इस दौरान घंटी भी बजाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट 10 अप्रैल थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट खिसका दी गई है।

ये भी पढ़ें - कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद सहित 43 की रिपोर्ट निगेटिव

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 426 तक पहुंची, अब तक 8 की मौत

लॉकडाउन के बावजूद आज दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी, सेंसेक्स 3100 से ज्यादा अंक गिरा

23 मार्च : भगत सिंह को किताबों से थी ऐसी दीवानगी

Tags:    

Similar News