दीपिका ने कहा-सब कर रहे हैं बकवास, अभी शादी का नहीं है कोई इरादा

Update: 2016-07-21 07:02 GMT

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने कहा कि फिलहाल वे शादी नहीं करने वाली और ना ही ऐसी की योजना है। ऐसी खबर रही थी कि दीपिका और एक्टर रणवीर सिंह ने सगाई की है और जल्दी ही ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा के शो पर दीपिका का जवाब

मस्तानी गर्ल ने ये बातें एफडीसीआई इंडिया कोट्यूर वीक 2016 में मनीष मल्होत्रा के शो क्लेकशन पर कही। इसमें वे शोज टॉपर के रूप में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में उड़ रही अफवाहों के बारे में सही-सही बताने का यही समय है।

कहा कि- ना मैं शादीशुदा हूं। ना सगाई की हूं। ना ही शादी करने वाली हूं और ना ही मैं गर्भवती हूं। फिलहाल इस तरह की कोई योजना मेरे पास है।

शोजटॉपर ड्रेस के बारे में दीपिका ने कहा, हर दुल्हन अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। अभी दीपिका की विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' रिलीज हुई है। ये उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है।

Tags:    

Similar News