प्लीज वापस आ जाओ इरफान खान, भावुक हुईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके इस तरह अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने का सच कोई भी कबूलना नहीं चाहता।

Update: 2020-05-09 08:28 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके इस तरह अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने का सच कोई भी कबूलना नहीं चाहता। उनके जाने के बाद हर कोई उस शख्सियत को याद कर रहा है, जो ना केवल एक एक्टर बल्कि एक शानदार इंसान भी थे।

दीपिका पादुकोण ने इरफान को किया याद

वहीं अब उनकी को-स्टार दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें याद किया है। बता दें कि दोनों फिल्म पीकू में एक साथ नजर आए थे। हाल ही में पीकू फिल्म के 5 साल पूरे हुए हैं और इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपने को-स्टार इरफान खान को याद किया है।

यह भी पढ़ें: किसानों की समस्या: नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कर्जमाफी समस्या का हल नहीं

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये वीडियो

दीपिका पादुकोण ने फिल्म के 5 साल पूरे होने पर अपने ऑशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो इरफान खान के साथ टेनिस खेलते हुए नजर रही हैं। दरअसल, पीकू फिल्म के एक सीन में दीपिका और इरफान खान ने बैडमिंटन खेला था।

प्लीज वापस आ जाओ इरफान

हालांकि इस BTS यानि बीहाइंड द शॉट में दोनों एक दूसरे के साथ टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने जो कैप्शन लिखा है, उसे देख ऐसा लगता है कि वो अपने को-स्टार को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्लीज वापस आ जाओ इरफान खान।

Full View

यह भी पढ़ें: अमित शाह का ममता को पत्र: कहा- प्रवासियों को लाने की सरकार नहीं कर रही कोशिश

8 मई 2015 को रिलीज हुई थी फिल्म पीकू

दोनों की फिल्म पीकू 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म को शूजित सिरकार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दीपिका और इरफान खान रोमांस करते नजर आए थे। दोनों के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए सभी एक्टर्स ने काफी तारीफें बटोरी थीं।

अंग्रेजी मीडियम रही आखिरी रिलीज फिल्म

गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2020 को एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। वो बीते कुछ समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म अंग्रेजी मीडियम रही। हालांकि ये फिल्म कोरोना के चलते बॉक्स ऑफिस पर उतनी हिट साबित नहीं हुई। फिल्म में वे करीना कपूर खान के अपोजिट नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: मशहूर मैथेमेटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव और आनंद की सफलता के पीछे है मां का हाथ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News