Deepika Padukone Sister: Anisha Padukone की खूबसूरती के आगे दिग्गज अभिनेत्रियां भी फेल, कर रहीं भारत का नाम रोशन

Deepika Padukone Sister: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-31 11:00 GMT

दीपिका पादुकोण ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया) 

Deepika Padukone Sister: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की खूबसूरती का दीवाना पूरा विश्व हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा खूबसूरत उनकी बहन हैं। जी हां दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण (Deepika Padukone Sister Anisha), जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दीपिका की बहन अनीशा के बारे में..

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा

दीपिका और अनीशा साथ में ( फोटो सोशल मीडिया)

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण (Anisha Padukone)  उनसे पांच साल छोटी हैं। अनीशा का जन्म (Anisha Padukone birth) साल 1991 में हुआ। इन दोनों बहनों की परवरिश बेंगलुरु में ही हुई हैं। आज के दौर में अनीशा अपनी बड़ी बहन दीपिका पादुकोण से अधिक चर्चा में रह रही हैं।

अनीशा की पढ़ाई

अनीशा अपने दीदी दीपिका के साथ (फोटो सोशल मीडिया)

दीपिका पादुकोण की सबसे प्यारी बहन अनीशा पादुकोण बचपन से ही पढ़ने में काफी जिनियस रही हैं। अनीशा की शिक्षा (Anisha Padukone education) माउंट कॉर्मेल कॉलेज से हुई हैं।

अनीशा का पेशा (profession)

अनीशा पादुकोण गोल्फ खेलते हुए ( फोटो सोशल मीडिया)

आज के समय में दीपिका की छोटी बहन अनीशा का एक अपना अलग नाम और पहचान हैं। अनीशा अपनी दीदी दीपिका की तरह बॉलीवुड में कोई अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि ये एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। आपने सही सुना। दीपिका की बहन अनीशा पेशे से एक गोल्फ प्लेयर हैं।

अनीशा की रुचि (interest)

अनिशा पादुकोण दीपिका पादुकोण की खिलाती हई ( फोटो सोशल मीडिया)

अनीशा पादुकोण गोल्फ के साथ-साथ क्रिकेट, टेनिस, बैडमिटंन और हॉकी में सबसे ज्यादा रुचि हैं। बताया जाता है कि जब अनीशा 12 साल की थी तभी से गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। क्योंकि उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्हें देखकर वह इंस्पायर हुई और स्पोर्ट्स को अपना लक्ष्य बनाया। इसके साथ ही अनीशा को स्वादिष्ट खाना बनाने का भी काफी शौक हैं। जब भी उन्हें वक्त मिलता हैं वह अपने परिवार के लिए खाना बनाती हैं।

कब आई चर्चा में

अनीशा पादुकोण (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

आपको बताते चलें कि अनीशा पादुकोण उस वक्त चर्चे में आई जब उनकी बड़ी बहन दीपिका की शादी थी। अनीशा पादुकोण अपनी दीदी दीपिका पादुकोण की शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहन रखा था। अनिशा का यह फोटो खूब वायरल हुआ था। इस फोटो के बाद यह साफ हो गया है कि अनीशा पादुकोण भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से खूबसूरती के मामले में कम नहीं है।

Tags:    

Similar News