धनुष की हॉलीवुड फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' का फर्स्ट लुक जारी

Update: 2017-11-06 06:24 GMT

मुंबई: रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष ने अब हॉलिवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। 'कोलावरी डी' फेम सिंगर और एक्टर धनुष की हॉलीवुड फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। हालांकि, इसमें वह कहीं से भी फकीर नजर नहीं आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में वह नीले रंग का कोट -पैंट में नजर आ रहे है। फिल्म को केन स्कॉट ने डायरेक्ट किया है। धनुष के अलावा फिल्म में फ्रांसीसी एक्टर बेरेनाइस बेजो, बरखाद अब्दी और एरिन मोरियट्री भी नजर आएंगे। 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' अजातशत्रु की कहानी है जो एक फकीर है। वह अपने विचित्र पिता को ढूंढने के लिए एक असाधारण यात्रा पर निकलता है। फिल्म को मुंबई, रोम, पेरिस जैसी लोकेशन्स पर फिल्माया गया है।

Tags:    

Similar News