Ramayana Movie पर शुरू हुई कंट्रोवर्सी, सीता के बयान से मचा तहलका

Ramayana Movie Controversy: रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने Ramayana Movie पर कुछ ऐसा कहा है कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है|

Update:2025-07-08 13:11 IST

Ramayana Movie Controversy

Ramayana Movie Controversy: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण का टीजर 3 जुलाई को जारी किया गया, जब से फिल्म का टीजर सामने आया है, फिल्म को लेकर-तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकीं हैं, सोशल मीडिया पर रामायण मूवी की जमकर चर्चा हो रही है, कोई फिल्म के एक्साइटेड नजर आ रहा है तो वहीं फिल्म के टीजर को देख विवाद भी शुरू हो चुका है, जी हां! इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जिन्होंने रामायण का टीजर देखने के बाद इसकी तुलना ओम राउत की आदिपुरुष से कर दी। इन सब चर्चाओं के बीच अब रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इस फिल्म पर कुछ ऐसा कहा है कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है, आइए बताते हैं।

रामायण के किरदार से नाराज दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia On Nitesh Tiwari Ramayana)

रामायण की जब भी चर्चा होती है तो रामानंद सागर के रामायण को जरूर याद किया जाता है, टीवी पर कई रामायण को प्रस्तुत किया जा चुका है, लेकिन रामानंद सागर का रामायण आज भी एवरग्रीन है। रामानंद सागर ने अपनी रामायण में ऐसे किरदारों को कास्ट किया था, जिसे देख लोग उनकी रियल लाइफ में पूजा करने लगे थे। बता दें कि अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण में प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था, जबकि दीपिका चिखलिया मां सीता के रोल में नजर आईं थीं।


वहीं अब माता सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की रामायण की स्टार कास्ट पर सवाल उठाया है। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में राम बने अभिनेता अरुण गोविल नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ का किरदार अदा कर रहें हैं, ऐसे में उनके किरदार के बारे में अपनी राय शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, "मैंने उन्हें ही हमेशा राम रूप में देखा है। मेरे लिए उन्हें दशरथ के रूप में देखना थोड़ा सा समझ के परे है।" दीपिका ने साफ तौर पर नहीं कहा, लेकिन उनका इशारा साफ है कि अरुण गोविल के किरदार से वह खुश नहीं हैं।


दीपिका चिखलिया ने यह भी बताया कि उनके पास नितेश तिवारी की फिल्म की कास्टिंग टीम की तरफ से कोई मैसेज या फोन नहीं आया, जिससे उन्होंने बुरा भी लगा। हालांकि दीपिका ने कहा कि अगर आता भी, तो भी वह इस ऑफर को कभी भी स्वीकार नहीं करती, क्योंकि वह सीता के किरदार के बाद 'रामायण' में कोई अन्य किरदार नहीं निभा सकती, और वे खुद के अलावा सीता के किरदार के लिए किसी को परफेक्ट नहीं मानती। दीपिका चिखलिया के इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहें हैं, कोई उनसे सहमति जता रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है यह कहते हुए कि वे क्या इस उम्र में भी माता सीता का किरदार निभाएंगी।

Tags:    

Similar News