OMG! इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ऑडिशन में हुई गंदी हरकत

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'स्काईफॉल' में 'बॉन्ड गर्ल' का रोल करने वाली एक्ट्रेस नाओमी हेरिस ने अपने फ़िल्मी करियर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया।

Update: 2023-08-04 12:39 GMT

मुंबई: हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'स्काईफॉल' में 'बॉन्ड गर्ल' का रोल करने वाली एक्ट्रेस नाओमी हेरिस ने अपने फ़िल्मी करियर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया एक बड़े स्टार ने उनके साथ यौन शोषण किया है। उन्होंने कहा है कि एक बार ऑडिशन के दौरान एक 'बड़े स्टार' ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने बताया कई बार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम के दौरान इस तरह की चेष्टा करने वाले पुरुषों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:यहां आकर पक्षी करते हैं सुसाइड! जानिए भारत की इस रहस्यमयी जगह के बारे में

Full View

नाओमी हैरिस ने बताई ये बड़ी बात!

नाओमी हैरिस ने बताया, "उसने अपना हाथ मेरी स्कर्ट में डाल दिया था। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था। कास्टिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर वहीं थे लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं कहा क्योंकि वह 'बड़ा स्टार' था। सबसे बड़ी दुखद बात ये है कि वो स्टार अब भी इंडस्ट्री में काफी रसूखदार है।" बता दे कि हैरिस ने किसी का नाम नहीं लिया।

Full View

हैरिस ने आगे कहा- "मुझे लगता है कि हम सब के पास दिमाग होता है। अगर हम इसका इस्तेमाल करें तो कई बार ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकला जा सकता है। मर्द जानते हैं कि वो इस बर्ताव के बाद बचेंगे नहीं लेकिन वे ऐसा करने से पहले कभी नहीं सोचते।" एक्ट्रेस हैरिस ने एन्ना स्केयर थियेटर स्कूल से पढ़ाई की है। उनके स्कूल से एक एजेंसी जुड़ी थी जिसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और नौकरी मिल गई।

काम की बात करें तो जेम्स बॉण्ड सीरीज की आने वाली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' में हैरिस एक बार फिर से नजर आने वाली हैं। वो फिल्म बॉण्ड गर्ल होंगी। उन्होंने बॉन्ड से पहले 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Full View

ये भी पढ़ें:भौकाली नाई! करोड़ों की रखते हैं कारें, अंबानी जैसी इनकी लाइफ

जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 3 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म 8 अप्रैल को दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News