Divyanka Tripathi Video : विवेक दहिया के लिए पैपराजी पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में कही ये बात

Divyanka Tripathi Video : दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं और अपने प्यारे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन इस बार उन्हें पैपराजी पर भड़कते देखा गया।

Update: 2023-11-15 14:01 GMT

divyanka tripathi scolded paparazzi 

Divyanka Tripathi Video : दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी पर लोगों को बहुत प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। यह कपल टेलीविजन पर तो दर्शकों का मनोरंजन करता ही है लेकिन रियल लाइफ में भी उनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है। दिव्यांका त्रिपाठी तो वैसे भी अपनी सादगी और खूबसूरत मुस्कुराहट से हमेशा से ही लोगों की फेवरेट रही हैं। टेलीविजन पर उन्होंने जो इशिता भल्ला का किरदार निभाया था उससे उन्हें घर-घर में खूब पहचान मिली है और आज भी अधिकतर लोग उन्हें इशिता के नाम से ही पहचानते हैं। दिव्यांका अक्सर अपने पति के साथ दिखाई देती है और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं। एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया लेकिन वो जरा नाराज नजर आई हाल ही में इस कपल को फिर दिवाली पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया था। जहां अपने पति के लिए दिव्यांका को मीडिया पर नाराज होते हुए देखा गया। इसका वीडिय अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेप्स पर भड़की दिव्यांका

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक्ट्रेस को पैपराजी पर भड़कते हुए देखा जा रहा है। पैप्स की क्लास लगाते हुए ऐक्ट्रेस अपने पति की तरफ इशारा करते हुए बोलती हैं कि यह कौन है। इसके बाद उन्हें जवाब मिलता है कि यह आपके पति हैं। इस पर एक्ट्रेस कहती है कि मेरे पति कौन है, क्या नाम है इनका, तुम लोग इनका नाम नहीं लिखते हो। यह लिख देते हो कि दिव्यांका अपने पार्टनर या हस्बैंड के साथ नजर आई। यह कोई तरीका है क्या यह बहुत गलत बात है। इसके बाद सभी उन्हें मनाते हुए दिखाई दिए।



फैंस को पसंद आया अंदाज

पैप्स को डांटने के बाद दिव्यांका बहुत जल्दी नॉर्मल भी हो जाती हैं और अपने पति के साथ ढेर सारे पोज देती हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को हैप्पी दिवाली विश किया और काफी खुश नजर आए। एक्ट्रेस का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News