Ek Kori Prem Katha Review: दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट जैसी प्रथा पर आधारित फिल्म की कहानी

Ek Kori Prem Katha Review In Hindi: दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर समाज में चली आ रही उस प्रथा की कहानी को बयां करती है फिल्म, जिसका हमेशा से विरोध होता है.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-04 17:41 GMT

Ek Kori Prem Katha Review

Ek Kori Prem Katha Review In Hindi: जी सिनेमा की एक अनूठी पहल जो कि औरतो के स्वाभिमान की लड़ाई को दर्शाती है एक कोरी प्रेम कथा जो कि 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस साल की सबसे बहुचर्चित फिल्मों में से एक हो सकती है। जोकि एक ऐसे विषय पर आधारित है। जिसकी कहानी (Ek Kori Prem Katha Movie) हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। एक सामाजिक संघर्ष के केंद्र में, कोरी की गहरी जड़ें जमा चुकी प्रथा से निपटते हुए, एक औपचारिक अनुष्ठान जो महिलाओं को उनकी पवित्रता की परीक्षा देने के लिए मजबूर करता है। कई इलाके आज भी ऐसे है, जहाँ पर महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट देने के लिए मजबूर किया जाता है। इन सब प्रथाओं पर आधारित है एक कोरी प्रेम की कथा फिल्म (Ek Kori Prem Katha Movie Review) की कहानी, चलिए एक नजर डालते है फिल्म की कहानी व उसके रिव्यू पर

एक कोरी प्रेम कथा रिव्यू (Ek Kori Prem Katha Review In Hindi)-

एक कोरी प्रेम कथा (Ek Kori Prem Katha) जैसा की फिल्म का नाम है वैसे ही फिल्म की कहानी भी है। फिल्म की कहानी समाज के उस पहलू से अवगत कराती है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। और इस फिल्म ने समाज की उस कुरीति को उजागर कर लोगो तक महिलाओं के उस दर्द को पहुँचाने का काम किया है। जोकि शायद ही किसी बॉलीवुड फिल्म ने अभी तक किया हो। एक कोरी प्रेम कथा फिल्म की कहानी दुल्हन के वर्जिनीटी टेस्ट पर आधारित है। 

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक दुल्हन को अपनी शादी की पहली रात को ही उस गाँव में चली आ रही उस प्रथा का सामना करना पड़ता है। जो उसकी आस्तिव को चुनौती देता है। फिल्म में खनक बुद्धिराजा ने सामाज में आज भी चल रही कुकड़ी कुप्रथा (Kukadi Pratha) के खिलाफ आवाज उठाया है। उन्होंने इसके लिए अपनी शादी तक को दाव पर लगा दिया है। फिल्म  (Ek Kori Prem Katha Movie) में पूनम ढिल्लों, राज बब्बर व अक्षय ओबेरॉय मुख्य किरदार में है। 

यदि हम फिल्म की कहानी व उनके किरदारों की बात करे तो फिल्म की कहानी (Ek Kori Prem Katha Story In Hindi)  तो बेसक ही बहुत अच्छी है और इसके अलावा फिल्म के किरदारों ने भी अपने किरदार को बखूबी प्ले किया है।  तो वहीं फिल्म के माध्यम से समाज में कुकड़ी कुप्रथा की वजह से महिलाओं को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उस पर पूरा प्रकाश डालने की कोशिश की है। अब देखने लायक होगा की Ek Kori Prem Katha फिल्म का समाज में चली आ रही इस प्रथा पर कितना असर पड़ता है।  

एक कोरी प्रेम कथा कास्ट (Ek Kori Prem Katha Story In Hindi)-

अक्षय ओबेरॉय, खनक बुद्धिराजा, राज बब्बर और पूनम ढिल्लों जैसे अभिनेताओं की फिल्म एक कोरी प्रेम की कथा (Ek Kori Prem Katha Movie Story) जो कि समाज में फैली हुई पुरानी कुप्रथाओं के खिलाफ है। ये फिल्म उस गंभीर कुप्रथा पर बनी है। जिसको कुकड़ी प्रथा कहा जाता है। जिस प्रथा के तहत महिलाओं का शोषण किया जाता है। उसके खिलाफ एक नई नवेली दुल्हन आवाज उठाते हुए नजर आएगी और अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगी।

कुकड़ी प्रथा क्या है (Kukadi Pratha Kya Hain)-

इस प्रथा का सामना नई शादी-शुदा दुल्हनों को कहना पड़ता है। जिसके तहत उनको अपनी शादी के पहली रात को अपनी वर्जिनिटी का टेस्ट देना पड़ता है। यदि वो इस टेस्ट में फेल हो जाती है। तो उनको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि वो इस टेस्ट में पास हो जाती है, तो उनको पवित्र मान लिया जाता है। ये कुप्रथा आज भी महाराष्ट्र व राजस्थान जैसे राज्यों के कई इलाको में आज भी मौजूद है। इस प्रथा का कई लोगो ने विरोध भी किया है। लेकिन इसके बावजूद भी इस प्रथा को निभाया जा रहा है। देश में इस प्रथा के खिलाफ कोई कानून नहीं है। और कई लोग आज भी इस प्रथा से अंजान है। 

Tags:    

Similar News