अनिल-कपूर व सोनम इस फिल्म में कर रहे हैं एक साथ काम, जानिए फिल्म का नाम

Update: 2017-10-15 05:42 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में बाप बेटी की जोड़ियों में सबसे मशहूर जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दरअसल अनिल और सोनम ने विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के लिए हामी भर दी है। इस फिल्म का नाम मशहूर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के नाम पर ही रखा गया है। विधु विनोद ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हमारे लिए एक बड़ा प्रोजक्ट है और ये बेहद अच्छी बात है कि अनिल इस फिल्म में हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। असल में सोनम और अनिल दोनों ही इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।

इससे पहले अनिल ने आखिरी बार साल 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक के लिए भी तैयारी में हैं। वे विधु इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...OMG: तो इस किस जीव की तरह चल रहा है एक्ट्रेस सोनम कपूर का करियर?

Tags:    

Similar News