Naagin 7 पर Ekta Kapoor का बयान: नागिन अपना बदला...

Ekta kapoor Reaction On Naagin 7: एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7 Lead Actress) पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है। आइए फिर बिना देरी किए बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-18 14:31 GMT

Ekta kapoor Reaction On Naagin 7

Ekta kapoor Reaction On Naagin 7: कलर्स टीवी पर आने वाले सुपरनेचुरल शो "नागिन" के अगले सीजन का इंतजार पिछले एक साल से दर्शक कर रहें हैं। बता दें कि एकता कपूर ने नागिन के लिए दर्शकों को इतना लंबा इंतजार कभी नहीं कराया, ये पहली बार है जब एकता कपूर की "नागिन" के नए सीजन को आने में इतना देर लग रही है। नागिन फैंस के बीच "नागिन 7" (Naagin 7 Promo) को लेकर इतनी अधिक उत्सुकता है कि वे सोशल मीडिया पर "नागिन 7" का पोस्टर बना कर शेयर कर रहें हैं, जो खूब वायरल भी होते हैं। लेकिन अब हम नागिन फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ लेकर आएं हैं, आइए फिर बिना देरी किए बताते हैं।

नागिन 7 पर एकता कपूर का पहला रिएक्शन (Ekta Kapoor Naagin 7 Start Date)

एकता कपूर (Ekta Kapoor Naagin 7) द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला शो "नागिन 7" की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, यह एक ऐसा शो है, जिसे बच्चे बूढ़े और नौजवान हर कोई देखना पसंद करता है। नागिन के अब तक पूरे 6 सीजन आ चुके हैं और इन छठों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और अब हर किसी की नजर "नागिन 7" पर है, लेकिन इस साल नागिन 7 (Naagin 7 Story) के लिए दर्शकों को बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, ये साल आधा बीत चुका है, लेकिन अब तक नागिन से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, दर्शक इंतजार में हैं कि कब एकता कपूर नागिन 7 को लेकर हिंट देंगी, लेकिन अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7 Lead Actress) पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।


एकता कपूर ने नागिन फैंस को हिंट दे दिया है कि बहुत ही जल्द "नागिन 7" (Naagin 7 Heroin) आने वाला है। दरअसल एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो कि उनकी फिल्म "लैला मजनू" की री-रिलीज से जुड़ा हुआ था, इस पोस्ट पर नागिन के फैंस ने कमेंट करते हुए एकता कपूर से नागिन 7 से जुड़ा अपडेट पूछा तो एकता ने फैंस को रिप्लाई दिया। नागिन के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "और कितना इंतजार करवाएंगी नागिन के लिए?" इसके जवाब में एकता कपूर लिखती हैं, "नागिन अपना बदला जरूर लेगी।" एकता कपूर से मिला ये हिंट ही नागिन फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला देगा, वहीं कुछ फैंस तो खुशी भी जाहिर करते दिख रहें हैं।



 


Tags:    

Similar News