Chhaava Trailer: विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर आज कितने बजे कहाँ पर होगा रिलीज,जाने

Chhaava Trailer Time: विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा का ट्रेलर आज इतने बजे होगा रिलीज;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2025-01-22 14:31 IST

Chhaava Trailer Release Time (Image Credit- Social Media)

Chhaava Trailer Time: विक्की कौशल की फिल्म छावा इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में, इन तीनों के किरदारों का फर्स्ट लुक मैडॉक फिल्म्स द्वारा जारी कर दिया गया है। तो वहीं आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। चलिए जानते हैं छावा का ट्रेलर कब और कहाँ रिलीज होगा। 

विक्की कौशल की फिल्म छावा ट्रेलर रिलीज टाइम (Chhaava Trailer Release Time)- 

छावा मूवी (Chhaava Movie) का पोस्टर रिलीज किया गया है। विक्की कौशल शाही पोशाक पहने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए बेहत आकर्षक लग रहे हैं। उनके इस लुक को लेकर प्रशंसक पहले से ही उत्साहित हैं। तो वहीं संभाजी महाराज की पत्नी के किरदार में रश्मिका मंदाना को पोस्टर रिलीज किया गया है। तो वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में क्रूर शासक के रूप में नजर आएं हैं, उनका पोस्टर कल जारी किया गया है। इन सबके बीच एक नए पोस्टर के माध्यम से छावा मूवी के ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ ही साथ टाइम के बारे में भी जानकारी शेयर की गई है। छावा का ट्रेलर आज यानि 22 जनवरी 2025 को शाम 5..15 बजे (Chhaava Trailer Time) मुंबई में एक इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा।

छावा मूवी कब रिलीज होगी (Chhaava Movie Release Date)-

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छावा में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी कहती है। विक्की का अभिनय फिल्म के सबसे प्रतीक्षित भागों में से एक है। विक्की का लक्ष्य इस किरदार में कुछ अनोखापन लाना है, ताकि यह मराठी राजाओं के अन्य किरदारों से अलग दिखाई दे। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। जो कहानी में भावनात्मक गहराई लाती है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। फिल्म में नील भूपलम भी एक मुगल राजकुमार का किरदार निभाएंगे। 

Tags:    

Similar News