सुशांत सुसाइड केस: भड़की एकता कपूर, इस मामले पर दिया टूक जवाब...

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइडस के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में खुलकर नेपोटिज्म पर चर्चा हो रही है। उनकी मौत को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में इस मामले में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह केस सुधीर कुमार ओझा नाम के एक एडवोकेट ने किया है।

Update: 2020-06-18 02:47 GMT

मुंबई:एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइडस के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में खुलकर नेपोटिज्म पर चर्चा हो रही है। उनकी मौत को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में इस मामले में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह केस सुधीर कुमार ओझा नाम के एक एडवोकेट ने किया है।

यह पढ़ें….बॉलीवुड में हड़कंप: सुशांत केस में फंसे सलमान सहित कई दिग्गज, दर्ज हुआ मुकदमा

Full View

आईपीसी की धारा 306, 504 और 506

इन सेलेब्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 504 और 506 में केस दर्ज करवाया है। वहीं अब इस मामले पर एकता कपूर ने बयान दिया है। एकता ने उनका नाम इस मामले में दिए जाने से बहुत नाराज हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक न्यूजपेपर के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट लेकर नाराजगी जताई है।

Full View

शुक्रिया-शांति से मनाने दो दुख

इसके साथ उन्होंने लिखा-'सुशी (सुशांत सिंह राजपूत) को कास्ट न करने को लेकर मेरे खिलाफ केस करने के लिए शुक्रिया। जबकि मैंने ही उन्हें लॉन्च किया था। प्लीज सुशांत के फ्रेंड और परिवालों को शांति से उनके जाने का दुख मनाने दो। सच जल्द ही बाहर आ जाएगा। इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं होता।'

यह पढ़ें….ये एक्ट्रेस एक ही दिन में दो बार गई हॉस्पिटल, डॉक्टर का एडमिट करने से इंकार

सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से एकता कपूर ने ही सुशांत सिंह राजपूत को ब्रेक दिया था। एकता की सुशांत से मुलाकात पृथ्वी कैफे में हुई थी। इसी दौरान उन्होंने सुशांत को 'पवित्र रिश्ता' का लीड हीरो बना लिया था। कुछ दिनों पहले जब इस शो ने 11 साल पूरे किए तो उस मौके पर एकता ने बताया था कि कैसे सुशांत को लीड हीरो के रूप में कास्ट करने के लिए उन्हें चैनल से लड़ना पड़ा था।

Tags:    

Similar News