करिश्मा के एक्स हसबैंड करने वाले हैं तीसरी बार शादी, होने वाली दुल्हनिया भी है तलाकशुदा

Update: 2017-03-16 08:21 GMT

मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर तीसरी शादी करने जा रहे हैं। एक खबर के अनुसार संजय अगले महीने अपनी फ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी की तैयारी में हैं। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ये शादी न्यूयॉर्क में होगी और बेहद करीबी लोगों को इस शादी का न्योता दिया गया है।

आगे...

संजय कपूर और प्रिया सचदेव दोनों ही तलाकशुदा हैं। संजय और करिश्मा कपूर ने पिछले साल मुंबई की फैमिली कोर्ट कानूनी रुप से अलग हो गए तो प्रिया सचदेव जाने माने हॉटेलियर विक्रम चटवाल की पूर्व पत्नी रह चुकी हैं।

आगे...

संजय प्रिया लंबे वक्त से डेट कर रहे थे।पेज थ्री पार्टीज में वो अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखते रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते पर पहले ही मुहर लगा दी थी। दोनों की ही फैमिली इस शादी की तैयारियों में जुटी हैं और कोई भी इसके बारे में बाहर बात नहीं करना चाहता। करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा।

इधर करिश्मा कपूर के भी बिजनेसमैन संदीप तोसनीवाल के साथ लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। दोनों को साथ देखा जाता है।

Tags:    

Similar News