Porn Industry में एक्ट्रेस संग होती है जबरदस्ती? मिया खलीफा ने बताया सच

Ex Porn Star Mia Khalifa: क्या पोर्न इंडस्ट्री में क्या एक्ट्रेस संग जबरदस्ती की जाती है? ये एक बहुत बड़ा सवाल है, जिसका जवाब खुद पोर्न स्टार मिया खलीफा ने दिया है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-24 10:25 GMT

Mia Khalifa (Image Credit: Social Media)

Ex Porn Star Mia Khalifa: इन दिनों पोर्न स्टार के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। पोर्न स्टार्स की असल जिंदगी कैसी होती है? पोर्न इंडस्ट्री में कैसे काम होता है? ये जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। ये भी एक कारण है कि पोर्न स्टार आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पोर्न इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस संग जबरदस्ती की जाती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसका खुलासा खुद फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा ने किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?

मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री को कहा अलविदा (Ex Porn Star Mia Khalifa)

फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियां में रहती हैं। मिया खलीफा सिर्फ 21 साल की उम्र में पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। मिया की लोकप्रियता इस कदर थी कि उन्हें पोर्न हब ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर रखा था। यानी मिया सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं। हालांकि, अब मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है और अपनी पर्सनल लाइफ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग से इंगेजमेंट भी कर ली है।


पोर्न इंडस्ट्री में होती है जबरदस्ती? (Mia Khalifa Interview On Porn Industry)

लेकिन पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद मिया खलीफा ने इस इंडस्ट्री से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया था। मिया ने बताया था कि पोर्न इंडस्ट्री कैसे काम करती है और राजी नहीं होने पर क्या पोर्न स्टार्स के साथ जोर-जबरदस्ती की जाती है। दरअसल, मिया खलीफा से पूछा गया था कि गूगल पर आपका नाम सर्च करते ही कुछ वीडियो आते हैं और क्या आपको लगता है कि आप पोर्न स्टार शब्द से पीछा छुड़ा लोगे? तो एक्ट्रेस ने कहा था- ''मैं ज्यादा गूगल फ्रेंडली नहीं हूं। मैं अपने साथ जुड़े पोर्न स्टार शब्द से निकलने का प्रयास कर रही हूं। मैंने विकिपीडिया पर भी पोर्न स्टार हटाने की कोशिश की है, लेकिन कंपनी नहीं सुनी। मैंने विकिपीडिया से अपने नाम के साथ जुड़े पोर्न स्टार शब्द को हटवाने के लिए कानूनी कार्रवाई भी की है, लेकिन कंपनी ने नहीं सुनी।'


मिया खलीफा ने बताया था- ''मुझे सड़क पर किसी लड़के ने बताया था कि वह उनके साथ काम करना चाहता है। बाद में मैं जब स्टूडियो में गई तो पता चला यहां पोर्न शूट होती है। वहां काम करने वाले सभी लोग अच्छे लगे। वहां मुझे बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं हुआ। पहली बार मैंने पोर्न फिल्म नहीं की थी। पहली बार तो सिर्फ मुझसे बात हुई थी। दूसरी बार मैं जब स्टूडियो पहुंची तो मैंने पोर्न मूवी शूट की। स्टूडियो काफी सुंदर था और मेरे साथ कुछ भी ऐसा नहीं हुआ जो मुझे खराब लगता। इंडस्ट्री में कोई भी आप पर किसी भी तरह का दवाब नहीं डाल सकते है। अगर वो जबरदस्ती कोई भी सेक्स एक्ट जबरदस्ती करवाएंगे तो वह रेप बन जाएगा।''

क्यों छोड़ी थी मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री? (Why Mia Khalifa leaving porn industry)

बता दें कि मिया खलीफा का करियर लोकप्रियता के साथ विवादों में भी रहा है। मिया ने एक वीडियो हिजाब पहनकर शूट की थी, जिसके बाद उन्हें ISIS से धमकी भी मिलने लगी थी। मिया ने बताया था कि धमकियों के चलते अंत में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था।

Tags:    

Similar News