मां बनी हरियाणवी डांसर: घर में आई खुशियाँ ही खुशियाँ, दिया बेटे को जन्म

सपना चौधरी मां बन गयी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट ने यह बात कंफर्म किया हैं कि देर रात सपना ने बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि सपना और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं।

Update: 2020-10-06 08:39 GMT
Sapna Choudhary blessed with baby boy

हरियाणवी सिंगर वह डांसर सपना चौधरी आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को उनके फैन्स काफी पसंद किया करते हैं। एक स्टेज परफ़ॉर्मर से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सपना एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। खबर हैं कि सपना चौधरी मां बन गयी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट ने यह बात कंफर्म किया हैं कि देर रात सपना ने बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि सपना और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं।

स्टेज शो से बॉलीवुड का सफ़र

सपना का ये सफ़र बिलकुल किसी सपने से कम नहीं रहा है। हरियाणा में स्टेज शो करने वाली डांसर ने काफी संघर्ष किया हैं। बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद सपना की दुनिया बदली और वह रातों रात पॉपुलर हो गयी। शो से निकलने के बाद सपना को कई डांस एल्बम में डांस करने का मौका मिला। उसके बाद एक-एक कर सपना ने सक्सेस की सीढ़िया चड़ना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में भी डांस करने का चांस मिला। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की हैं। वह अब तक कई बड़े- बड़े कलाकारों के साथ कम कर चुकी हैं।

Full View

आंख्या का यो काजल.. आज भी पॉपुलर

आपको बता दें, कि सपना चौधरी के गाए गाने तेरी आंख्या का यो काजल..काफी पॉपुलर हुआ था। यूं तो सपना पहले ही देश में अपने गानों और डांस के चलते फेमस थी। लेकिन आंख्या का यो काजल ने उन्हें विदेशों में भी काफी फेमस कर दिया था। वह अपने गानों के बदौलत हरियाणा ही नहीं पूरे देश में काफी फेमस हैं। सपना ने पहले गाने 'सॉलिड बॉडी रै' ने तहलका मचा दिया था। जिससे वह चंद ही दिनों में हरियाणा की फेमस स्टार बन गई थी।

Full View

नए अवतार को फैन्स करते है पसंद

सपना न केवल बेहतरीन सिंगर और डांसर अहिं बल्कि उनकी लुक्स ने भी सभी का दिल जीता हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी सपना को उनके इस नए अवतार को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: मास्क ही बचाएगा कोरोना सेः अपनी जिम्मेदारी समझें, ऐसे करें फेस कवर

फिल्मों में भी आई नज़र

बता दें, कि सपना चौधरी ने इसके बाद एक के बाद एक धमाकेदार गाने दिए। जिसमें 'तेरी आख्यां का यो काजल' चेतक, नज़र लाग जा गी आदि गाने लोगों को काफी पसंद आए। वही फिल्मों की बात करे तो सपना ने साल 2017 में जर्नी ऑफ़ भाँग ओवर से डेब्यू किया। साल 2018 में नानू की जानू और साल 2019 में दोस्ती के साइड इफेक्ट में नजर आई ।

ये भी पढ़ें:गौतम गुलाटी की Bigg Boss में एंट्री, इन कंटेस्टेंट के निकलने का इंतज़ार, कही ये बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News