Ellyse Perry: इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर के आगे फेल एक्ट्रेस, फोटो देख आपको भी हो जाएगा इनसे प्यार

ऑस्ट्रेलिया के इस महिला क्रिकेटर की खूबसूरती को देख हर कोई दंग रह जाता है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-22 11:45 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Ellyse Perry : ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (Ellyse Perry) को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार किया गया है। एलिस पैरी का जन्म 3 नवंबर 1990 को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के शहर सिडनी (Sydney) में हुआ था। उनके चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। न केवल ऑस्ट्रेलिया में बल्कि भारत में भी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। एलिस पेरी अपने क्रिकेट रिकॉर्ड से ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनके खूब फॉलोवर्स हैं। क्रिकेटर एलिस पेरी किसी ग्लैमरस मॉडल से बिल्कुल कम नहीं दिखती हैं।



फुटबॉल टीम को भी रिप्रजेंट कर चुकी हैं एलिस

एलिस पेरी को जो कोई भी देखता है, उन्हें थोड़ी देर के लिए देखता रह जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। इतना ही नहीं, एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में संयुक्त रूप से सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर हैं। एलिस पेरी अब तक 253 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। एलिस पेरी (Ellyse Perry) के करियर की खास बाद ये है कि वो ऑस्ट्रेलिया (Australia) की तरफ से क्रिकेट के अलावा फुटबॉल (Football) टीम को भी रिप्रजेंट कर चुकी हैं।




इस वजह से ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम से बाहर हुई ऐलिस

ऐलिस पेरी खेल जगत का एक जाना - माना चेहरा हैं। उनकी बल्लेबाजी के कई क्रिकेट प्रेमी दीवाने हैं। एलिस पेरी ने वर्ष 2015 में शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने खिलाड़ी मैट टोमुआ से 20 दिसंबर 2015 को शादी की। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। वर्ष 2020 में ये अलग हो गए। एलिस को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया , जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को काफी निराशा हुई है। दरअसल सुपरस्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी को 20 ओवर के प्रारूप में दो साल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News