9 नम्बर जिसका भी हो लकी, होगी प्रियंका जैसी गर्लफ्रेंड उसकी

 प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ शादी दिसबंर 2018 में हुई थी। शादी के बाद कोई भी कपल हो, उनसे यही उम्मीद लगाई जाती है कि वे कब गुड न्यूज देने वाले हैं। इसी तरह प्रियंका की भी प्रग्नेंसी को लेकर बहुत से अनुमान लगाए जा रहे थे।

Update: 2019-07-28 11:53 GMT
9 नम्बर जिसका भी हो लकी, होगी प्रियंका चोपड़ा जैसी लाइफ, मिल सकती है गुड न्यूज

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ शादी दिसबंर 2018 में हुई थी। शादी के बाद कोई भी कपल हो, उनसे यही उम्मीद लगाई जाती है कि वे कब गुड न्यूज देने वाले हैं। इसी तरह प्रियंका की भी प्रग्नेंसी को लेकर बहुत से अनुमान लगाए जा रहे थे।

यह भी देखें... जबरिया जोड़ी परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे लखनऊ, लिया बाटी-चोखा का स्वाद

एक बार तो मुंबई के एक अस्पताल के बाहर प्रियंका अपनी माँ के साथ दिखी थी। इसे लेकर मीडिया में बहुत सी खबरें उठी ,पर आखिर में प्रियंका की माँ ने आगे आकर मामला साफ कर दिया था कि प्रियंका प्रेग्नेंट नहीं हैं।

यह भी देखेंं... ओह तेरी! तो अब बिग-बॉस 13 में ये दिग्गज कलाकार आयेगा नजर

प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर प्रसिध्द अंक विशेषज्ञ ज्योतिष संजय बी जुमानी ने भविष्यवाणी की है। इनकी भविष्यवाणी के मुताबिक प्रियंका आने वाले 24 महीनों में मां बन सकती हैं। आपको बता दें, अंक विशेषज्ञ ज्योतिष संजय बी जुमानी पहले भी प्रियंका की शादी को लेकर बिल्कुल सही भविष्यवाणी

कर चुके हैं।

प्रियंका का 9 नम्बर से है गहरा नाता

ज्योतिष संजय बी.जुमानी ने बताया प्रियंका चोपड़ा के लिए नंबर 9 सबसे लकी है। ये ध्यान देने वाली बात है कि प्रियंका की जन्म की तारीख 18-07-1982 है। जिसमें जन्म की तारीख जोड़ने पर 8+1 को जोड़ने पर 9 आता है। जिस साल में वह पैदा हुई हैं उसमें भी 9 अंक आता है। संजय जुमानी के मुताबिक उनकी उम्र 36 साल से ऊपर हो चुकी है और 3+6 को जोड़ने पर भी 9 आता है।

यह भी देखेंं... कहाँ पड़े हो घोटाले पे! यहां भैंसों के इस बॉडी पार्ट पर 16 लाख रुपये उड़ा दिये

आश्चर्य कर देने वाली बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा की उम्र 18 (1+8=9) थी, जब वह मिस वर्ल्ड बनीं थी। ये प्रियंका के जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इनकी फिल्मों फैशन और दोस्ताना जिस वर्ष आई, उस समय इनकी उम्र 27 (2+7=9) थी।

अगर इनकी शादी की बात करें तो 36 (3+6=9) साल की उम्र में ही उनकी शादी हुई और अगर ज्यादा गौर फरमाएगें तो ऐसे कई किस्से है जिनमें उनका सम्बऩ्ध 9 नम्बर से है। या फिर यह भी कहा जा सकता है कि प्रियंका का किसी न किसी तरह 9 नम्बर से सम्बन्ध निकल ही आता है।

Tags:    

Similar News