Gufi Paintal Death: 'महाभारत' के शकुनि मामा का हुआ निधन, कई दिनों से लड़ रहे थे जिंदगी से जंग

Gufi Paintal Death: 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गूफी पेंटल का आज यानी 5 जून 2023 को निधन हो गया। आइए आपको विस्तार से पूरी जानकारी देते हैं।

Update: 2023-06-05 11:28 GMT
Gufi Paintal Death (Image Credit: Instagram)

Gufi Paintal Death: अब ऐसा लगने लग गया है मानो जैसे हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को किसी का श्राप लग गया हो। पिछले कुछ दिनों में इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। एक के बाद एक इंडस्ट्री को बुरी खबर सुनने को मिल रही है। अभी कल ही एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर सामने आई थी और अब 'महाभारत' में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल भी हमें अलविदा कह गए।

कई दिनों से बीमार थे गूफी पेंटल

जी हां, 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गूफी पेंटक का आज यानी 5 जून 2023 को मुंबई के‌ अस्पताल में निधन हो गया है। एक्टर काफी दिनों से बीमार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर उम्र संबंधी गई बीमारियों से परेशान थे। आज सुबह 9 बजे करीब उनका निधन हुआ है। बता दें कि गूफी पेंटल पिछले 10 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। उनका मुंबई के एक अस्पतला में आईसीयू में इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत में सुधार देखने को भी मिला, लेकिन किसे पता था कि वह अपनी इस जंग को इतनी जल्दी हार जाएंगे।

आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्ट्स के अनुसार, गूफी पेंटल का आज शाम 4 बजे ओशिवरा श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस टीना घई ने सबसे पहले गूफी पेंटल की तबीयत की जानकारी फैंस को दी थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि गूफी पेंटल काफी दिनों से तकलीफ में हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की भी बात कही थी।

कई टीवी शोज और फिल्मों से बनाई पहचान

गूफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में फिल्म 'रफू चक्कर' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान मिली स्टार प्लस शो 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाने पर। इस शो के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। आज भी लोगों के दिलों में गूफि पेंटल का ये किरदार जिंदा है और हमेशा रहेगा।

Tags:    

Similar News