बॉलीवुड के अन्ना का बर्थडे आज, पहले इस खेल में बनाना था करियर

सुनील शेट्टी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग के साथ अपने बिजनेस और फिटनेस की वजह से बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं।  उनके जैसे बॉडी उनके सहकलाकारों में कम ही देखने को मिलती है।  जो शानदार पर्सनालिटी के मालिक थे।

Update: 2020-08-11 07:24 GMT
सुनील शेट्टी जन्मदिन विशेष

मुंबई : सुनील शेट्टी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग के साथ अपने बिजनेस और फिटनेस की वजह से बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं। उनके जैसे बॉडी उनके सहकलाकारों में कम ही देखने को मिलती है। जो शानदार पर्सनालिटी के मालिक थे। उनमें से एक सुनील शेट्टी भी हैं। सुनील शेट्टी आज भी अपने बॉडी पर खासा ध्यान देते हैं और दूसरे को भी सोशल मीडिया के माध्यम से बॉडी-बिल्डिंग के लिए जागरूक करते रहते हैं।

Full View

Full View

फिल्मों में अपने एक्शन और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने वाले सुनील शेट्टी को अभिनय में रुचि नहीं थी। वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। 100 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी आजकल बड़े पर्दे पर कम दिखाई देते हैं।

Full View

फिल्म 'बलवान' से शुरू किया करियर

सुनील शेट्टी का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ और उन्होंने अपना फिल्म करियर 1992 में फिल्म 'बलवान' से शुरू किया। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर एक्शन तक कई तरह की फिल्में की, लेकिन वो कॉमेडी में काफी हिट रहे। क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, वो क्रिकेटर बनना चाहते थे और खिलाड़ी बनने के लिए उन्होंने फिटनेस पर ध्यान दिया था।

Full View

'गोपी किशन' में डबल रोल में

एक खबर के मुताबिक सुनील शेट्टी के साथ उस वक्त कोई एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि वो न्यूकमर थे साल 1994 में सुनील शेट्टी के करियर में 'मोहरा' बड़ी हिट साबित हुई। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। इसके बाद सुनील शेट्टी 'गोपी किशन' में डबल रोल में नजर आए। साल 2001 में आई फिल्म 'धड़कन' के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

Full View

रिलेशनशिप

नौ साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद सुनील शेट्टी ने अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की। दोनों ने 1991 में सात फेरे लिए। उस वक्त सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। माना इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी चलाती हैं। सुनील शेट्टी के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं।अथिया कई फिल्में कर चुकी हैं और अहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

Full View

फिल्मों के साथ बिजनेस

सुनील शेट्टी फिल्मों के साथ अपने बिजनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कई रेस्टोरेंट, क्लब हैं और वो कहा जाता है कि वो एडवेंचर पार्क के भी को-ओनर हैं। रेस्टोरेंट के साथ साथ उन्होंने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया हुआ है। उन्होंने मुंबई के पास खंडाला में कई लग्जरी घर बनाए हैं और वो रियल एस्टेट पर ज्यादा फोकस करते हैं। उन्होंने लाइवमिंट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें प्रोपर्टी में काफी इंट्रेस्ट है।

Full View

कमाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है। उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। साथ ही एक्टर कई फिटनेस ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं। उनकी कमाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि वे सलाना 100 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी बिजनेस में माहिर हैं और उन्होंने कई जगह निवेश कर रखा है, जिसमें लाइफस्टाइल स्टोर से लेकर रियल एस्टेट बिजनेस भी शामिल है।

Full View

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News