Hit 3 Collection Day 2: नानी की फिल्म हिट 3 के कलेक्शन में दर्ज हुई दूसरे दिन भारी गिरावट

Hit 3 Box Office Collection Day 2: नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Update:2025-05-02 17:50 IST

Hit 3 Box Office Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Hit 3 Collection Day 2 : सैलेश कोलानू की हिट की तीसरी किस्त हिट: द थर्ड केस 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के मेकर्स को इस फिल्म से जितनी उम्मीद थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनकी उम्मीद पर खरी उतरती हुई नजर आई है। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म रेट्रो से था। तो वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म रेड 2 और द भूतनी से था। इन सबके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं हिट 3 ने पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। 

हिट 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Hit 3 Box Office Collection Day 2)-

ट्रेड वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार हिट 3 ने अपने पहले दिन भारत में 18.18 करोड़ रूपए की कमाई की है। फिल्म को 87.82 प्रतिशत की मजबूत ऑक्यूपेंसी मिली, जबकि दोपहर के शो में 92.37 प्रतिशत की कमाई हुई। हिट सीरीज की किसी भी फिल्म के लिए यह सबसे बड़ी ओपनिंग है। अब तक किसी भी फिल्म ने इसका आधा भी नहीं कमाया था। यह नानी की अबतक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। जो 2023 में रिलीज हुई फिल्म दशहरा के करीब है। जिसने पहले दिन 23.2 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अंते सुंदरानी की 2022, हाय नन्ना (2023) और सारिपोधा सानिवारम (2024) की ओपनिंग को पीछे कर दिया है। 

हिट 3 ने पहले दिन तो काफी बेहतरीन कलेक्शन किया है। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। यदि हम हिट 3 के दूसरे दिन के यानि शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 6 करोड़ रूपए (Hit 3 Collection Day 2) तक का कलेक्शन किया है। 

Tags:    

Similar News