Hrithik Roshan : फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' की एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा ऋतिक रोशन का, हाथों में हाथ डाले नजर आएं
एकबार फिर ऋतिक रोशन अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आए हुए हैं। अफवाह है कि ऋतिक रोशन फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी की एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में हैं।;
फोटो साभार : इंस्टाग्राम
Hrtihik Roshan : बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के कई सालों से अकेले रहने की खबर है। ऋतिक रोशन ने आठ साल पहले अपनी पत्नी सुजैन को तलाक दे दिया था। इसके बाद भी-कभी वो दोनों अपने बच्चों के लिए एक साथ ट्रिप पर जाते दिखाई पड़ते थें। 14 साल से एक साथ रहे इस जोड़े का जब ब्रेकअप हुआ था, तो फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोग हैरान हो गए थें। यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक थी। जहां ऋतिक को एशिया का सबसे हॉय मेन माना जाता है। वहीं सुजैन की खूबसूरती पर हर किसी टिकी रह जाती है।
सबा आजाद के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आएं ऋतिक
तलाक के बाद से ऋतिक किसी के करीब नहीं आए। उनके अफेयर की खबरें भी नहीं आ रही थी। उनके साथ किसी के करीबी संपर्क में होने की भी खबर नहीं थी। लेकिन अब बॉलीवुड गलियारे से खबर आ रही है कि अभिनेता को प्यार हो गया है। वो अपने प्यार को समाज की नजर से छिपाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में ऋतिक को मुंबई के एक मशहूर जापानी रेस्टोरेंट में डिनर करते स्पॉट किया गया। वहां से निकलते वक्त ऋतिक एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आएं।
ऋतिक और सबा के बीच क्लोज इंटिमेसी दिखाई पड़ी
यही नहीं ऋतिक रोशन उस अभिनेत्री के पास पहुंचे और उन्हें कार तक ले गए। दोनों के बीच जिस तरह की इंटिमेसी दिखाई पड़ी, उससे यह बिल्कुल नहीं लगता कि ये सिर्फ दोस्त हैं। वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ज्यादातर लोगों को याद नहीं है कि ऋतिक के साथ नजर आई जिस लड़की ने मास्क पहना हुआ था, वो एक्ट्रेस ही हैं। लेकिन कुछ नेटिज़न्स इस बात पर अड़े हैं कि वो अभिनत्री सबा आज़ाद हैं। हालांकि इस बात पर ऋतिक ने अभी तक कुछ बयान नहीं दिया है।
एक्ट्रेस सबा आजाद के बारे में
सबा आजा़द की बात करें, तो वह भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 2011 की फिल्म 'मुझ से दोस्ती करोगे' (Mujhse Dosti Karoge) में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, करीना कपूर और बरखा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आए थें। इसके अलावा सबा आजाद पिछले साल रिलीज हुई एंथोलॉजी फिल्म 'फील्स लाइक इश्क' (Feels Like Ishq) में दिखाई दी थीं। उन्होंने फिल्म 'रॉकेट बॉयज' में भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म कुछ ही दिनों में पर्दे पर रिलीज हो जाएगी।