IAS डॉ हरिओम के नए गाने 'पिया के बिना लागे ना जिया' का टीजर रिलीज

Update: 2017-10-02 09:10 GMT

लखनऊ: वर्ष 1997 बैच के आईएएस अफसर डॉ. हरिओम ने​ फिर एक नए गाने 'पिया के बिना लागे ना जिया' को आवाज दी है। इस गाने की 'थीम' एक ऐसी महिला को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसके पति शहर गए हैं, पति की गैरमौजूदगी में वह उनको याद कर रही है। हरिओम का कहना है कि बच्चों और पारंपरिक संगीत सुनने वालों को यह गाना बेहद पसंद आएगा। फिलहाल अभी इस गाने का 'टीजर' रिलीज किया गया है। गाना भी जल्दी ही रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IAS विजय किरन आनंद का दामन भी हुआ दागदार, बचाने में जुटे वरिष्ठ आईएएस

डॉ. हरिओम का यह सांग मोक्ष म्यूजिक के साथ रिलीज हो रहा है। जारी टीजर में हरिओम, संगीतकार राज महाजन के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में बतौर अभिनेत्री अंकिता ने अभिनय किया है। ​हरिओम इसके पहले भी ‘यारा वे’, ‘सोचा ना था जिंदगी’ और ‘कैसी है यह मजबूरियां’ को अपनी आवाज दे चुके हैं। उनकी ही आवाज में म्युज़िक विडियो ‘क्या हुआ तेरा वादा’ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनका कहना है कि इस गाने में आपको सकून मिलेगा। इसे जब भी आप अकेले सुनेंगे तो आपको आनंद आएगा।

बहरहाल, डॉ. हरिओम बतौर आईएएस अफसर अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। फिर समय मिलते ही अपने सपनों को पंख लगाने में भी जुट जाते हैं। उन्होंने सेवा और संगीत के बीच एक अद्भुत समन्वय बनाया है, सत्ता के गलियारों में भी उन्हें अब आईएएस अफसर के अलावा गायक और लेखक के तौर पर पहचाना जाता है। आपको जानकर अचरज होगा कि डॉ. हरिओम अपने व्यस्त दिनों में भी रियाज के लिए दो घंटे का समय निकाल लेते हैं। जब भी उनके पास खाली वक्त होता है, तो वह लिखने में मशगूल हो जाते हैं।

Full View

Tags:    

Similar News