ईशा अंबानी की सगाई की तस्वीर आई सामने, दिखा ऐसा नजारा,आंखें रह जाएंगी खुली

Update: 2018-09-23 10:01 GMT

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई का जश्न शुरू हो चुका है। ईशा की सगाई बिजनेसमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ इटली में हो रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद साफ है कि इटली में हो रही ये सगाई किसी रॉयल इंगेजमेंट से कम नहीं है।

Full View

Full View

Full View

वीडियो में ईशा अंबानी गोल्डन वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा इस खास मौके के लिए आनंद ओलिव ग्रीन वेलवेट शेरवानी में नजर आ रहे हैं।वीडियो में नीता अंबानी सगाई का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करती दिखाई दे रही हैं। सभी इस दौरान जश्न में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

Full View

Full View

Full View

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा और आनंद के ऊपल फूलों की बारिश होती है ऐसे में ईशा अपनी दोनों बाहें फैलाकर इसे राजकुमारी की तरह फील करती दिखाई दे रही है। वेन्यू को फूलों से रॉयल लुक दिया गया है। वीडियो में नीता अंबानी को स्पीच के लिए खड़े हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा इस रॉयल कपल को सगाई पर मिल रहे खूबसूरत सरप्राइज का भी एक नजारा वीडियो में द‍िखा। कपल के लिए गुलाब के फूलों की बारिश जैसे थम ही नहीं रही और लेक के किनारे सजे इस वेन्यू में पानी में फव्वारों का डांस देखने लायक है।

Full View

Full View

Full View

इस सगाई में कई सारे बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की हैं। इस इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ शामिल हुई हैं। इनके अलावा जूही चावला, अनिल कपूर, सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ, जाह्नवी कपूर ने सगाई में चार चांद लगाए।

Tags:    

Similar News