Mr and Mrs Mahi के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor Upcoming Movies: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में एक्ट्रेस किन-किन फिल्मों में नजर आएंगी।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-13 11:20 GMT

Janhvi Kapoor Upcoming Movies (Image Credit: Social Media)

Janhvi Kapoor Upcoming Movies: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से की थी। साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लोगों ने इस फिल्म के बाद जान्हवी को काफी ट्रोल भी किया था। किसी ने उन्हें नेपोटिज्म का ताना दिया, तो किसी ने उन्हें एक्टिंग सीखने को कहा। लेकिन जान्हवी ने आज वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। जान्हवी बेहद कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और आज उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। साल 2018 के बाद से जान्हवी कपूर एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में दे रही हैं। बहुत जल्द उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं इस फिल्म के बाद जान्हवी और किन-किन फिल्मों में नजर आएंगी?

मिस्टर एंड मिसेज माही (Janhvi Kapoor Movie Mr And Mrs Mahi)

शुरुआत करते हैं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म Mr And Mrs Mahi से। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव दिखेंगे। ये एक क्रिकेट ड्रामा है, जो 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों को खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म को शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।


देवरा (Janhvi Kapoor Devra Movie)

इस लिस्ट में दूसरा नाम है फिल्म ‘देवरा’ का। ये पिक्चर जान्हवी कपूर के करियर के लिए बहुत अहम होने वाली है। सिर्फ इसलिए नहीं कि जान्हवी को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करना है। बल्कि इससे उनके करियर को एक नई उड़ान मिलेगी। बॉलीवुड के बाद वो साउथ में भी इस वक्त पहली पसंद बनी हुई हैं। ऐसे में पिक्चर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो आगे के लिए उनके रास्ते खुल जाएंगे। बता दें कि इस फिल्म के लिए जान्हवी ने तगड़ी फीस वसूली है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म को कोरताला शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं।


आरसी 16 (Janhvi Kapoor RC 16 Movie)

ये जान्हवी कपूर का दूसरा बड़ा साउथ प्रोजेक्ट है, जिसकी खबर उनके पिता बोनी कपूर ने खुद दी है। इस पिक्चर का अब तक टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, रामचरण के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में होंगी। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


उलझ (Janhvi Kapoor Movie Ulajh)

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में पिक्चर की शूटिंग खत्म हुई है। इसमें गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित होगी। वहीं जान्हवी कपूर इसमें एक इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर का रोल प्ले करने वाली हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई है। कुछ दिनों पहले पिक्चर से जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें वो साड़ी में काफी शानदार लग रही थीं।


जान्हवी कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म (Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra Movie)

कुछ वक्त पहले प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। खबर है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को साइन कर लिया है। उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म साल 2024 की शुरुआत तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं मेकर्स सिद्धार्थ के अपोजिट जान्हवी को रखने का प्लान कर चुके हैं। ये जान्हवी का सिद्धार्थ के साथ पहला प्रोजेक्ट होगा। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेज में है। जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान हो जाएगा।


सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Janhvi Kapoor Movie Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी पहले भी बड़े पर्दे पर देखने को मिली है। दोनों ने मिलकर खूब ‘बवाल’ काटा था। अब बारी है दोनों की अगली फिल्म की, जिसका नाम है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जान्हवी कपूर इस फिल्म में तुलसी कुमारी का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।



Tags:    

Similar News