Janmashtami Bhojpuri Song: इस गाने के साथ मनाये कान्हा का जन्मोत्सव, बोलीं 'काली बड़रिया में जन्म लिहले कान्हा'

Janmashtami Bhojpuri Song: जन्माष्टमी का पवन अवसर पर भोजपुरी सिंगर कृति दुबे का एक गाना रिलीज़ हुआ है। आइये सुनते हैं इस भजन को और हो जाये श्री कृष्ण की भक्ति में सराबोर।

Update: 2022-08-18 19:15 GMT

Janmashtami Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Janmashtami Bhojpuri Song: जन्माष्टमी का पवन त्यौहार आ गया है ऐसे में कृष्णा जन्मोत्सव पर कान्हा की शरारतों से भरे भजन न हो ऐसा कैसे हो सकता है। इसी के चलते सिंगर कृति दुबे का एक गाना रिलीज़ हुआ है जिसके बोल हैं 'काली बड़रिया में जनम लिहले कान्हा(Kali Badariya Me Janam Lihle Kanha)।' ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से ट्रेंड करने लगा है। आइये सुनते हैं इस भजन को और जाते हैं श्री कृष्ण की भक्ति में सराबोर।

इस जन्माष्टमी पर सुनिए कृति दुबे का बेहतीन भजन 'काली बड़रिया में जनम लिहले कान्हा।' अगर आप भी कृष्ण भक्त हैं और कान्हा का जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो कृति दुबे के इस गीत को सुनने से आपको बिलकुल भी नहीं चूकना चाहिए। 'काली बड़रिया में जनम लिहले कान्हा' नाम का गाना कृति दुबे ने गाया है।

Full View

ये गाना 17 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस खूबसूरत गाने को यूट्यूब चैनल मां जानकी सीरीज-भक्ति से अपलोड किया गया है। देखते ही देखते गाने के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। गाने में कृति दुबे यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि कैसे एक अंधेरी, बादल भरी रात में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। गाने में भगवान कृष्ण के जन्म पर उत्सव और खुशी का भी वर्णन काफी मोहक ढंग से किया गया है।

गौरतलब है कि इस साल रक्षा बंधन की ही तरह जन्माष्टमी का पर्व भी दो दिन- 18 व 19 अगस्त को मनाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News