जान्हवी कपूर जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, सामने आया लॉन्च करने वाले डायरेक्टर का नाम

Update: 2016-11-21 07:03 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' यानी श्री देवी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर के आजकल सोशल मीडिया में अपनी हॉट फोटोज के चलते छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर बोनी कपूर और एक्ट्रेस श्री देवी की बेटी हैं। काफी टाइम से कयास लगाए जा रहे थे कि इस हॉट और न्यूकमर एक्ट्रेस को आखिर बॉलीवुड में लॉन्च कौन करेगा। तो इसके लिए 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' के डायरेक्टर करण जौहर का नाम सामने आया है, जो कि जाह्नवी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए जाह्नवी कपूर की हॉट फोटोज

Full View

बता दें कि इससे पहले करण जौहर बॉलीवुड के कई स्टार्स के बच्चों को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से करण जौहर ने डेविड धवन के बेटे वरूण धवन, महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था जो कि आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। वहीं अब कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर को भी करण ही इंट्रोड्यूस करेंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए जाह्नवी को किस फिल्म से किया जा सकता है लॉन्च

Full View

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि करण ने मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है बोनी कपूर का कहना

Full View

इस बारे में बोनी कपूर का कहना है कि 'जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर करण जौहर से हमारी बात चल रही है और हम तैयार भी हैं। लेकिन अभी ये नहीं पता कि प्रोजेक्ट कौन सा है।'

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है श्री देवी का कहना

Full View

जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में श्री देवी का कहना है कि वह खुद चाहती हैं कि उनकी बेटी करण की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करें, बस इंतजार एक दमदार कहानी का है।

आगे की स्लाइड में देखिए जाह्नवी कपूर का हॉट लुक

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए जाह्नवी कपूर की दिल में समां जाने वाली क्यूट तस्वीर

Full View

Tags:    

Similar News