खुदा गवाह है अपनी बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त थीं श्रीदेवी

Update: 2018-02-28 12:48 GMT

मुंबई : दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने सिर्फ अपनी मां को ही नहीं खोया बल्कि अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खोया है। श्रीदेवी अपनी बेटियों के लिए हमेशा चिंतित रहती थीं। बड़ी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड पदार्पण के लिए वे व्याकुल थीं।

ये भी देखें : PHOTOS: श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

परिवार के साथ रहे श्रीदेवी के 'सौतेले' बेटे अर्जुन कपूर

दिवंगत श्रीदेवी और उनके सैतेले बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच जैसे भी संबंध हों, दुख की इस घड़ी में वे अपने परिवार के साथ खड़े दिखे। इस दौरान वे अपने पिता बोनी कपूर और बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को सांत्वना देते नजर आए। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग रद्द कर अपने पिता के साथ दुबई रवाना हो गए।

उनकी बहन अंशुला अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर रुक गईं।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद अर्जुन पूरे परिवार को संभालते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान, शाहरुख खान सहित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

शनिवार रात दुबई में श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा था।

अंतिम संस्कार में ये भी हुए शामिल

बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की हजारों हस्तियां अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर गमगीन दिखीं। वरिष्ठ अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से विले पारले सेवा समाज श्मशान घाट ले जाया गया। इससे पहले फूलों से सजे उनके पार्थिव शरीर को क्लब परिसर में लाया गया। परिसर के अंदर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने वाली हस्तियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सबसे पहले आने वालों में सोनम कपूर और आनंद अहूजा, जया प्रदा, सुष्मिता सेन, हेमा मालिनी और एशा देओल, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, जया बच्चन और श्वेता नंदा बच्चन, विवेक ओबेरॉय, रेखा, एश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान शामिल रहे। इसके साथ ही अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Tags:    

Similar News