Pathan के गाने पर झोपड़पट्टी के बच्चों ने किया शानदार डांस, डांस मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

Pathan Reel Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पठान मूवी का दूसरा गाना भी झूमे जो पठान लोगों के दिमाग से इसका फितूर उतरने का नाम नहीं ले रहा है और सच तो यह है कि इसे उतार पाना भी मुश्किल है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-07 11:18 GMT

Jhoome Jo Pathan Song Reel Video

Jhoome Jo Pathan Song Reel Video: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म पठान इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कई विवाद अपने नाम कर लिए हैं। खास बात यह है कि अभी तक यह विवाद फिल्म के गाने और नाम को लेकर हो रहा, ट्रेलर अभी आना बाकी ही हैं। हालांकि इस बीच बेशरम रंग (Besharam Rang) और झूमे जो पठान (Jhoome Jo Pathan) गाना फैंस के दिलों में अपनी जगह बना लिया है। आए दिन सोशल मीडिया पर इन गानों पर रील्स बन रहे हैं।

झूमे जो पठान गाने पर शानदार डांस मूव्स 

सोशल मीडिया पर इन दिनों पठान मूवी का दूसरा गाना भी झूमे जो पठान लोगों के दिमाग से इसका फितूर उतरने का नाम नहीं ले रहा है और सच तो यह है कि इसे उतार पाना भी मुश्किल है। वहीं इस गाने पर बने कई reels भी वायरल हो रहे हैं। हाल ही में कुछ झोपड़पट्टी के बच्चों ने इस गाने पर शानदार डांस किया। उनके इस शानदार डांस मूव्स को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। देखे यहां वीडियो

दरअसल इस वीडियो को एक डिजिटल क्रिएटर ने भी शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख सेे ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

बॉस्को-सीजर ने किया है कोरियोग्राफ

जानकारी के लिए बता दें बॉस्को-सीजर बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर है, उन्होंने पठान के इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। दरअसल कई बार लोग बॉस्को-सीजर को एक ही शख्स समझ लेते हैं, जो ऐसा नहीं है। बल्कि हकीकत यह है कि ये कोरियोग्राफर्स जोड़ी में काम करते हैं और दोनों ही कोरियोग्राफर एक-दूसरे को सक्सेस का क्रेडिट देते हैं। वहीं 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के लिए कोरियोग्राफ करने का मौका मिला।

कंट्रोवर्सी में घिरी पठान 

दरअसल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह मूवी कंट्रोवर्सी में घिरी हुई है। वजह है बेशरम रंग में दीपिका ने भगवा रंग का बिकनी पहना है, जिसे लेकर लोगों ने काफी विरोध किया है। साथ ही इस फिल्म के नाम को भी लेकर बवाल मचा हुआ है। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को आउट होगा।

Tags:    

Similar News