Vedaa Trailer Out: जंग लड़ने के लिए तैयार है जॉन अब्राहम, जानिए कैसा है वेदा का ट्रेलर

Vedaa Trailer Review: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कि जॉन अब्राहम की फिल्म का ट्रेलर कैसा है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-01 11:33 GMT

Vedaa Trailer Out (Image- Social Media) 

Vedaa Trailer Out: जॉन अब्राहम (Jonh Abraham) और शरवरी वाघ की फिल्म Vedaa का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वेदा का कल टीजर जारी किया गया था। जिसके साथ ही वेदा के ट्रेलर के बारे में जानकारी साझा की गई थी। जॉन अब्राहम की फिल्म Vedaa का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जॉन अब्राहम की इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था क्योंकि ये फिल्म जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब जाकर फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। चलिए जानते हैं कैसा है वेदा का ट्रेलर

जॉन अब्राहम शरवरी वाघ मूवी वेदा ट्रेलर (Jonh Abraham Sharvari Wagh Movie Vedaa Trailer Review)-

Full View


शरवरी वाघ और जॉन अब्राहम की फिल्म Vedaa का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में जॉन अब्राहम का एकदम धाकड़ लुक देखने को मिला हैं। तो वहीं शरवरी वाघ एक सीधी साधी गाँव की लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। जिनको प्रोटेक्ट करने का काम जॉन अब्राहम कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर है वेदा फिल्म का ट्रेलर, Vedaa का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। 

वेदा के ट्रेलर (Vedaa Trailer) की शुरूआत होती है गीता के श्लोक के साथ जॉन अब्राहम नजर आते हैं और शुरू होती है गोलियों की बौछार Jonh Abraham कहते है कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा तब-तब धर्म की रक्षा करूंगा। जॉन अब्राहम शरवरी वाघ की सुरक्षा का भार अपने सर पर लेते हैं। तो वहीं वेदा में तमन्ना भाटिया भी नजर आती है। जो जॉन अब्राहम की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। 

 वेदा मूवी कब रिलीज होगी (Vedaa Movie Release Date)-

जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) पहले 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया, बता दे कि जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म अब 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें Stree 2, Khel Khel Mein मूवी शामिल है। जोकि Jonh Abraham, Sharvari Wagh की फिल्म वेदा के लिए मुश्किले खड़ी कर सकती हैं। क्योंकि इन दोनों ही फिल्मों का दर्शको को काफी बेसब्री से इंतजार है।

वेदा मूवी कास्ट (Vedaa Movie Cast)-

वेदा मूवी का निर्देशक निखिल आडवानी है, तो वहीं फिल्म वेदा में मुख्य किरदार में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आएँगे। 

Tags:    

Similar News