Justin Bieber Net Worth: अंबानी की शादी में पर्फार्म करने वाले जस्टिन बीबर की संपत्ति उड़ा देगी होश

Justin Bieber Net Worth In Rupees: अंबानी की शादी में पर्फार्म करने के लिए जस्टिन बीबर ने 83 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है, चलिए जानते हैं जस्टिन बीबर की नेटवर्थ

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-07-06 16:13 IST

Justin Bieber Net Worth In Rupees



 


Justin Bieber Net Worth: इंटनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। जैसा कि सभी को पता है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में स्टार्स का मेला लगा हुआ है। जिसका हिस्सा बॉलीवुड, टॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल सितारे तक बने हैं। तो वहीं मुकेश अंबानी ने अपने बेटे Anant Ambani के संगीत समारोह में पर्फार्म करने के लिए इंटरनेशनल सिंगर Justin Bieber को बुलाया था। जिसके लिए वो भारत आए थे। और उन्होंने 5 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी के संगीत समारोह में पर्फार्म किया। Justin Bieber ने अनंत अंबानी के संगीत समारोह में पर्फार्म करने के लिए 83 करोड़ रूपए तक चार्ज किए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि Justin Bieber रियल लाइफ में कितने अमीर हैं। नहीं तो चलिए आज हम आपको जस्टिन बीबर की नेटवर्थ बताते हैं। 

जस्टिन बीबर नेटवर्थ (Justin Bieber Net Worth In Rupees In Hindi)-


जस्टिन बीबर की लोकप्रियता भारत समेत दुुनियाभर में उनके चाहने वालों की लिस्ट सबसे ज्यादा उनकी फीमेल फैंस हैं। Justin Bieber ने बहुत-ही कम उम्र में ये प्रसिद्धी हासिल की है। जस्टिन बीबर अपने प्रोफेशनल लाइफ व पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने हुए रहते हैं। जस्टिन बीबर ने कई हिट एल्बम जारी किए हैं, जिनमें "माई वर्ल्ड 2.0", "बिलीव" और "पर्पस" (Justin Bieber Song) शामिल हैं। जस्टिन बीबर शादी शुदा हैं, उनकी पत्नी ने हालहि में एक बेटी (Justin Bieber Daughter) को जन्म दिया है।

यदि हम Justin Bieber के कुल नेटर्थ के बारे में बात करें तो जस्टिन बीबर की कुल संपत्ति लगभग 2,350 करोड़ रुपये (Justin Bieber Net Worth In Rupees) होने का अनुमान है। Justin Bieber ने ये संपत्ति उनके संगीत की बिक्री, विश्व भ्रमण, विज्ञापन और विभिन्न व्यावसायिक उपक्रमों से आती है। जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ना केवल एक सिंगर ही हैं अपितु वो एक समझदार बिजनेस मैन भी है। 

जस्टिन बीबर का घर (Justin Bieber House In Hindi)-


Justin Bieber के पास संयुक्त राज्य अमेरिका में कई आलीशान संपत्तियां हैं, जिनमें बेवर्ली हिल्स में एक शानदार हवेली भी शामिल है।

जस्टिन बीबर कार कलेक्शन (Justin Bieber Car Collection In  Hindi)-

Justin Bieber के पार दुनिया की कुछ सबसे महंगी और विदेशी कारें शामिल हैं, जैसे कि लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, फेरारी 458 इटालिया और एक कस्टम-निर्मित रोल्स रॉयस।

Tags:    

Similar News