Kangana Ranaut: अपने जन्मदिन पर आखिर क्यों कंगना ने किया अपने दुश्मनों को याद

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज 36 साल की पूरी हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मनाने के लिए उदयपुर गईं हुईं हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने खास दिन पर सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है।

Update: 2023-03-23 20:02 GMT
Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज 36 साल की पूरी हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मनाने के लिए उदयपुर गईं हुईं हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने खास दिन पर सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है।

अपने बर्थडे पर कंगना ने किया दुश्मनों को याद

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के चलते बहुत से लोगों से पंगा ले चुकीं हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनके कई दुश्मन हैं, जिनपर वे अधिकतर ही निशाना साधती रहती हैं, और अब एक्ट्रेस अपने खास दिन पर भी अपने दुश्मनों को याद करना नहीं भूलीं। हालांकि आज के दिन कंगना ने अपने दुश्मनों पर निशाना नहीं साधा है, बल्कि हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया है।

जानिए कंगना ने वीडियो में क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन के दिन सोशल मीडिया हैंडल पर जो विडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने फैंस, दोस्तों और सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते दिख रहीं हैं।

देखें वीडियो-

अपने जन्मदिन पर कुलदेवी अंबिका का लिया आशीर्वाद

कंगना रनौत ने अपने 36वें जन्मदिन पर श्रीनाथजी का आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। इसके बाद वह कुलदेवी अंबिका का दर्शन करने भी पहुंचीं, जहां पर उन्होंने हवन किया। कंगना ने वहां का भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राजकुमारी की तरह सजी कंगना पूजा-अर्चना करते दिख रहीं हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, "मेरा बर्थडे नवरात्रि के दूसरे दिन पड़ा, जैसा कि मैंने व्रत रखा है तो मैंने उदयपुर में हमारी कुलदेवी अंबिका जी का दर्शन किया, सबको नवरात्रि की शुभकामनाएं।

Tags:    

Similar News