Koffee With Karan 7: करण के शो में Shahrukh Khan का बेहद सख्त रूख, बेटी Suhana को Kiss पर दिया जवाब

Koffee With Karan 7 : करण जौहर के शो कॉफी विद करण के हर सीजन के किंग शाहरूख खान ही माने जाते हैं। इस शो के हर सीजन में शाहरूख शामिल हुए हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-06 07:50 GMT

Karan Johar show Koffee With Karan (फोटो-सोशल मीडिया) 

Koffee With Karan 7 : कॉफी विद करण सीजन 7 के नए शो का आगाज 7 जुलाई से हो रहा है। इस शो के एपिसोड को Disney+Hotstar पर देखा जा सकता है। फैंस को करण जौहर के शो के सीजन 7 का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब पूरा हो गया है। इस शो में सेलेब्स के बीच होने वाली गॉसिप काफी मजेदार होती है। ऑडियंस को सेलेब्स की लाजवाब बातें, उनके चैट करने का अंदाज, उनकी बेफिक्री बहुत भाती है। इन सेलेब्स में बॉलीवुड किंग शाहरूख खान का अंदाज भी गजब ही निराला रहता है। उनके बात करने के तरीके से सभी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। 

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के हर सीजन के किंग शाहरूख खान ही माने जाते हैं। इस शो के हर सीजन में शाहरूख शामिल हुए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दिलचस्प बातों से फैंस का दिल जीत लिया।

बेटी की बात पर जल उठा शाहरूख का खून

इतने हाजिर जवाब शाहरूख के पास हर सवाल को जवाब मुंह पर ही रहता है। उस जवाब में शाहरूख की कई बातों का खुलासा भी हुआ है। आइए बताते हैं शाहरूख के कुछ जवाब जिनको सुनते ही ऑडियंस में एक अलग जान आ जाती है।

एक बार शो में करण जौहर ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान से सवाल किया कि क्यों महिलाएं आपको अट्रैक्टिव मानती हैं? तो किंग शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि 'महिलाएं मुझे आकर्षक मानती हैं मेरी अकेली, दुखी आंखों की वजह से, जो हर पल प्यार ढूंढती हैं।' इस जवाब पर फैंस की हंसी का ठिकाना नहीं था।

फिर शो के एक सीजन में करण ने शाहरूख से सवाल किया कि उनका क्या रिएक्शन होगा, अगर सुहाना को किसी लड़के ने किस किया? अपनी बेटी से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए शाहरुख ने बड़ी सख्ती से कहा 'मैं उसके होंठ काट दूंगा'। फिर इसके बाद शो के दौरान शाहरुख ने इस बात को मजाक में भी टाल दिया।

शो के दौरान करण जौहर ने शाहरूख के बारे में बताया कि किस तरह शाहरुख अपनी पूरी फैमिली का ध्यान रखते हैं और अपनी फैमिली में फिल्म डर के कैरेक्टर की तरह उन्हें फॉलो करते हैं।

वहीं शाहरूख ने अपने एक दुख को इस शो में जाहिर किया था। जिसमें शाहरूख ने बताया कि उन्हें राजू हिरानी की 3 इडियट्स( 3 Idiots) ना करने का बेहद अफसोस है। 


Tags:    

Similar News