ओह! तो इस तरह करण ने की थी बिपाशा के दिल में एंट्री, बज उठी थी घंटी

Update: 2016-05-27 06:10 GMT

[nextpage title="NEXT" ]

मुंबई: टेलीवुड से बॉलीवुड की दुनिया में कदम जमाने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर आजकल अपनी नई शादी की वजह से मीडिया में छाए रहते हैं। बता दें कि करण की शादी बिपाशा बसु से हुई है। ये दोनों हनीमून से लौट आये हैं। हाल ही में मीडिया में दिए गए अपने इंटरव्‍यू में करण ने इस राज से पर्दा उठाया कि उन्‍होंने कैसे बिपाशा को शादी के लिए प्रपोज किया था? करण ने बताया कि बिपाशा इस बात से बिल्‍कुल अंजान थी कि वे उन्‍हें प्रपोज करने वाले हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे किया बिपाशा को प्रपोज

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

करण ने इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍होंने अपनी लेडी लव (बिपाशा) को न्यू ईयर की रात को प्रपोज किया था। पूरा आसमान जब आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा रही था। तब उन्‍हें लगा कि यह एक खूबसूरत पल है अपनी दिल की बात कहने का। वहीं बिपाशा इस खूबूसरत रात की आतिशबाजी का वीडियो बनाने में बिजी थी।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे किया बिपाशा को प्रपोज

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

 

इस बारे में करण ने आगे बताया वे उनके सामने गए और घुटनों के बल बैठ गए। उन्‍होंने बिपाशा को अंगूठी प्रेजेंट करते हुए शादी के लिए प्रपोज किया। बिपाशा हैरान थीं और बस उनके मुंह से निकला,' ये आप मुझे क्‍या बता रहे हो?' और फिर उसने 'ओके' कहा करण ने बिपाशा को बताया कि उनके इस जवाब को वे 'हां' मान रहे हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे मिले बिपाशा से करण

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

इसके बाद दोनों ने 7 अप्रैल को ज्‍वांइट स्‍टेटमेंट में शादी की ऑफिशियल घोषणा की थी। करण और बिपाशा ने पिछले साल फिल्‍म 'अलोन' में एकसाथ नजर आए थे। दोनों की सिजलिंग केमिस्‍ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही थी। दोनों ने मीडिया के सामने कभी डेटिंग की खबरों को नहीं कबूला और अचानक शादी की अनांउसमेंट कर दी।

[/nextpage]

 

Tags:    

Similar News