Vicky-Katrina: जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएगी विक्की और कैटरीना कैफ की जोड़ी, ऑनस्क्रीन मचेगी धूम

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली है। जानें किस फिल्म से इस जोड़ी की पर्दे पर होगी एंट्री।

Written By :  Anshul Thakur
Update: 2022-01-12 09:21 GMT

जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएगी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी (Photo- Google)

Vicky Katrina: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दमदार अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों के ही फैंस उनकी शादी से बेहद खुश हैं और इनकी जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारे से इन दोनों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाले हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए पहले ही कैटरीना कैफ फाइनल की जा चुकी थीं और अब इस फिल्म के लिए मेल लीड एक्टर विक्की कौशल होंगे।

जानकारी के अनुसार 'जी ले ज़रा' (Jee Le Zara) में लीड ऐक्टर के लिए विक्की कौशल को अप्रोच किया गया है। अगर इस फिल्म के लिए विक्की राजी हो जाते हैं, तो उनकी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर खुद भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ एक साथ

वहीं फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो कैटरीना कैफ के अलावा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आएंगी। यह तीनों एक्ट्रेस एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। कई पार्टीज और इवेंट्स में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को एक साथ देखा जाता है। अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंड्स कहा जाता है।

इस फिल्म को लेकर करीब 2 सालों से चर्चा की जा रही थी। आने वाली इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। उनके लिए यह पहला मौका होगा जब फिल्म जगत की यह तीनों मशहूर अदाकाराएं एक साथ पर्दे पर नजर आएंगी।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म दोस्ती पर आधारित होगी। फरहान अख्तर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara) और 'दिल चाहता है' (Dil Chahta Hai) में नजर आए हैं। यह दोनों ही फिल्म दोस्ती पर आधारित थी और इनमें फरहान अख्तर के काम को काफी सराहना मिली थी।

आज भी यह फिल्म यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस हैं। यह दोनों फिल्में लड़कों की दोस्ती पर आधारित थीं, लेकिन अब फरहान अख्तर 'जी ले जरा' को फीमेल फ्रेंडशिप जॉनर की फिल्म बनाने जा रहे हैं।  'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) को फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले साल 2023 में रिलीज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News