Khatron Ke Khiladi 14 Prize Money: खतरों के खिलाड़ी 14 विनर को प्राइज मनी के साथ और क्या मिलेगा इनाम, जानें यहां

Khatron Ke Khiladi 14 Prize Money: हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि जो खिलाड़ी खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर बनेगा, उसे इनाम में कितनी प्राइज मनी दी जाएगी।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-03 10:17 GMT

Khatron Ke Khiladi 14 Prize Money (Photo- Social Media)

Khatron Ke Khiladi 14 Prize Money: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी" अपने 14वें सीजन के साथ लौट आया है। 14 वां सीजन शुरू होते ही बवाल मच गया है, जी हां! आसिम रियाज का वीडियो तो आप सभी से देखा होगा कि किस तरह वे सेट पर बाकी के कंटेस्टेंट्स से बहस करते नजर आ रहे थे, इतना ही नहीं आसिम रियाज तो रोहित शेट्टी से भी भिड़ गए थे। फिलहाल इन सबके बीच दर्शक शो को खूब एंजॉय कर रहें हैं, चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि जो खिलाड़ी खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर बनेगा, उसे इनाम में कितनी प्राइज मनी दी जाएगी।

खतरों के खिलाड़ी 14 कंटेस्टेंट्स (Khatron Ke Khiladi 14 Contestants)

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पूरी हो चुकी है, हर बार इस शो को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया जाता था, लेकिन इस सीजन को रोमानिया में शूट किया गया है। "खतरों के खिलाड़ी 14" की शूटिंग तो पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक विनर का अनाउंसमेंट होना बचा हुआ है। जी हां! बता दें कि इस बार खतरों के खिलाड़ी में 12 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहें हैं, जिनके नाम हैं - अभिषेक कुमार, गश्मीर महाजन, कृष्णा श्रॉफ, करणवीर शर्मा, नियति फतनानी, शिल्पा शिंदे, आसिम रियाज, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, अदिति शर्मा और आशीष मल्होत्रा।


खतरों के खिलाड़ी 14 प्राइज मनी (Khatron Ke Khiladi 14 Prize Money)

खतरों के खिलाड़ी 14 से आसिम रियाज का सफर सिर्फ एक दिन में ही खत्म हो गया, क्योंकि उनका अच्छा खासा पंगा हो गया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार "खतरों के खिलाड़ी 14" के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम भी लीक हो चुके हैं, जी हां! जो खिलाड़ी टॉप 3 में पहुंचें हैं उनके नाम हैं- गश्मीर महाजन, करणवीर शर्मा और कृष्णा श्रॉफ। यानी कि इन्हीं तीनों में से किसी एक खिलाड़ी के सिर "खतरों के खिलाड़ी 14" का ताज सजेगा।


अब सावल ये उठता है कि जो सदस्य "खतरों के खिलाड़ी 14" की ट्रॉफी (Khatron Ke Khiladi 14 Trophy) जीतेगा, उसे ट्रॉफी के अलावा कितनी प्राइज मनी मिलेगी, तो हम आपको बता दें कि जो भी खिलाड़ी खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर बनेगा, उसे ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाएगी, इसके अलावा एक चमचमाती कार भी मिलेगी। जी हां! क्योंकि इसके पहले के सीजनों में भी विनर्स को इतनी ही धनराशि प्राइज मनी के रूप में दी जा चुकी है।

Tags:    

Similar News