Khesari Lal Yadav New Song: कोमल सिंह की अदाओं पर दिल हार बैठे खेसारी, यहां देखिए भोजपुरी का सबसे हॉट गाना

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों की बात ही कुछ और होती हैं। वह किसी भी गाने में अपनी पूरी जी जान लगा देते हैं, उनकी एनर्जी देखने लायक होती है।

Update: 2023-04-21 17:43 GMT

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों की बात ही कुछ और होती हैं। वह किसी भी गाने में अपनी पूरी जी जान लगा देते हैं, उनकी एनर्जी देखने लायक होती है। सिर्फ खेसारी की परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि उनकी आवाज भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।

धूम मचा रहा खेसारी लाल यादव का "AC ए बलम" सॉन्ग

खेसारी लाल यादव अबतक भोजपुरी में न जाने कितने सुपरहिट गाने दे चुके हैं और अभी भी बैक टू बैक हिट देते आ रहें हैं। कुछ समय पहले ही उनका एक गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम "AC Ae Balam" है। खेसारी लाल यादव के इस गाने ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाई है।

कोमल सिंह संग खेसारी ने किया खूब रोमांस

खेसारी लाल यादव के साथ "AC Ae Balam" गाने में एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रहीं हैं। कोमल गाने में अपनी मदहोश करने वाली अदाएं दिखा रहीं हैं। वहीं खेसारी लाल यादव पूरे गाने में कोमल सिंह के आगे-पीछे लट्टू होकर घूम रहें हैं। "AC ए बलम" गाने को खूब पसंद किया जा रहा है, खासतौर पर खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह की जोड़ी ने अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से पर्दे पर आग लगा दी है।

"AC ए बलम" गाने को मिले इतने व्यूज

खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माया गया गण "AC ए बलम" अभी 8 दिन पहले ही रिलीज हुआ है और अभी ही इसे मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि गाने को अबतक 3.5 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया है। वहीं इस धमाकेदार गाने की लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं और संगीत दिया है आर्या शर्मा ने, जबकि गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज से सजाया है। "AC ए बलम" गाने की लिरिक्स से लेकर म्यूजिक, बीट, खेसारी और कोमल की केमिस्ट्री के साथ ही खेसारी लाल यादव की आवाज और भी सभी चीजों की दर्शक जमकर तारीफ कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News