Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव की फिल्म रिश्ते का पहला गाना बंगला में उड़ेला अबीर मचा रहा बवाल

Khesari Lal Yadav Holi Song: खेसारी लाल यादव की रिश्ते फिल्म का पहला धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे होली पर फिल्माया गया है।;

Update:2025-02-28 12:01 IST

Khesari Lal Yadav Holi Song

Bhojpuri Holi Song 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी आने वाली फिल्म रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म को लेकर बहुत अधिक उत्साहित हैं, जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रहीं हैं, वहीं अब इसी बीच रिश्ते फिल्म का पहला धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे होली पर फिल्माया गया है।

खेसारी लाल यादव का होली गाना (Khesari Lal Yadav Holi Song)

खेसारी लाल यादव की फिल्म रिश्ते 14 मार्च को रिलीज हो रही है, जी हां! होली के दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाएगी। वहीं अब आज रिश्ते फिल्म का पहला गाना जारी किया गया है, जिसका टाइटल बंगला में उड़ेला अबीर है। खेसारी लाल यादव का रिलीज हुआ ये गाना बेहद जबरदस्त है, और यकीनन यह गाना होली के दिन खूब बजने वाला है। जी हां! खेसारी लाल यादव की आवाज ने गाने को और भी जबरदस्त बना दिया है।


बंगला में उड़ेला अबीर भोजपुरी गाने की बीट भी बेहद कमाल की है, जो आपको डांस करने के लिए मजबूर कर देगी। कुल मिलाकर होली पार्टी के लिए ये गान बेहद जबरदस्त है। गाने को ताबड़तोड़ व्यूज तो मिल ही रहा है, साथ ही फैंस कमेंट कर गाने की खूब तारीफ भी कर रहें हैं। बता दें कि बंगला में उड़ेला अबीर गाने को खेसारी लाल यादव के साथ ही राज नंदिनी ने गाया है, जबकि लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है।

Full View

रिश्ते मूवी स्टार कास्ट (Khesari Lal Yadav Film Rishtey)

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म रिश्ते की बात करें तो इस फिल्म में ट्रेनिंग स्टार के साथ ही रति पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, आकांक्षा पुरी, संजीव मिश्रा और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं। रिश्ते फिल्म की कहानी प्रेमांशु सिंह ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म को निर्देशित किया है। 14 मार्च को ये फिल्म भोजपुरी पर्दे पर रिलीज की जायेगी।

Tags:    

Similar News