खूब पसंद किया जा रहा है खेसारी लाल यादव का दर्दभरा गाना, सुनकर आंखों में आ रहे आंसू

खेसारी लाल यादव ने इस गाने में महामारी के चलते जनता की भयावह स्थिति दिखाने की कोशिश की है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-08 05:24 GMT
खेसारी लाल यादव फोटो( साभार-सोशल मीडिया)

मुंबई : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना 'इंसान खिलौना हो गईल' (Insaan Khilona Ho Gail)  रिलीज हुआ है। ये गाना खेसारी के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।  बहुत कम समय में ये गाना करोड़ों का व्यूज पार कर चुका है। इस गाने के बोल किसी के भी दिल को झकझोर देगा। इस गाने में कोरोना के कोहराम (Corona Pandemic) को दिखाया गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी ये नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) काफी वायरल हो रहा है।

अपने फैंस के लिए एक के बाद एक कई गाने लेकर आ रहे हैं। उनका और उनके गाने के बोल की लोकप्रियता भी इतनी है कि वो रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। उनके गाने कुछ इस तरह के होते हैं कि  लोग खुद को कनेक्ट करने लगते हैं। 

Full View

एक करोड़ के पार व्यूज

उनका ये नया गाना इंसान खिलौना हो गईल'  करीब चार दिन पहले 1 मई को रिलीज किया गया था। केवल चार दिनों में इस गाने पर एक करोड़ के पार व्यूज पहुंच चुके हैं। जो अब तक 10,738,163 करोड़ व्यूज हो गए हैं।

खेसारी लाल यादव ने इस गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखा है। गाने का म्यूजिक लॉर्ड जी का है ।गाने को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर भी गाना काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'संईया अरब गइले ना' आने वाली है। हालांकि, उसका भी एक गाना संईया अरब गइले ना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News