B.Day. Spl: जानिए शाहरूख के बारे में वह दिलचस्प बातें जो अब तक नहीं जानते होंगे आप

Update:2018-11-02 13:42 IST

लखनऊः आज करोड़ों भारतीय प्रंशसक अपने चहेते सुपरस्टार शाहरूख खान का जन्मदिन मना रहे है। ये शाहरूख का क्रेज ही है कि भारत ही नहीं दुनिया के अधिकतर देशों में शाहरूख सोशल मीडिया पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहे है। दुनियाभर के सितारे अपनी-अपनी तरह से शाहरूख को उनके 53वें जन्मदिवस की शुभकामनायें दे रहे है। शाहरूख भी आज अपने फैंस को एक स्पेशल तोहफा दे रहे है। आज उनके अबतक के करियर की सबसे बड़े बजट की फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर लांच हो रहा है। आइयें जानते शाहरूख की फिल्मों से लेकर उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

1- शाहरूख ने अपने जीवन की पहली कमाई पंकज उदास के शो में मेहमानों का स्वागत करके की थी,जिसकी कमाई से वो ट्रेन पकड़कर दोस्तों के साथ पहली बार आगरा ताजमहल देखनें गये थे।

यह भी पढ़ें— B’day Spl: ‘अद्भुत कलाम को सलाम’, विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं इनके विचार

2- शाहरूख का नाम उनकी नानी ने अब्दुल रहमान रखा था,पर पिता ने उनका नाम बदलकर शाहरूख कर दिया था।

3- शाहरूख के पिता ताज खान इंडियागेट पर अपने भाई के साथ चने खा रहे थे,तभी उनके सामने एक कार पलट गई। उनके पिता ने उस कार से लोगों को निकाला। इन्हीं लोगों में एक लड़की भी थी, वो ही आगे चलकर शाहरूख की मां बनी।

4-शाहरूख के पिता की मशहूर एक्टिंग संस्थान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन थी। वहीं पर शाहरूख ने राजबब्बर और दिलीप ताहिल जैसे मंझे एक्टर के साथ अभिनय सीखा।

5- शाहरूख की खेलों में काफी रूची थी। उन्होंने अपने स्कूल के लिये हांकी की टीम की कप्तानी की और दिल्ली स्टेट के लिये भी खेले।

6- शाहरूख ने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता में एडमिशन लिया पर इसी बीच फौज़ी सीरियल में काम मिलने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ दी।

यह भी पढ़ें— बर्थडे SPL: किचन में सोने से लेकर चपरासी तक का किया काम, ऐसे बने सुपरस्टार

7- फौजी और सर्कस शो में शाहरूख के शो से प्रभावित होकर हेमा मालिनी ने उन्हें अपनी फिल्म ये दिल आशियाना के लिये साइन किया।

8- शाहरूख का अपने से 4 साल छोटी हिन्दु लड़की गौरी से प्यार था। गौरी के दिल्ली छोड़ के मुंबई जाने के बाद शाहरूख भी अपनी मां से 10 हजार रूपये लेकर मुबंई चले गये।

9- माता-पिता दोनों की 52 साल की उम्र में कैंसर से मौत हो गई,जिसके बाद वो बहन के साथ मुंबई फिल्मों में काम के लिये चले गये। शाहरूख की बहन इस सदमें से मानसिक संतुलन खो बैठी जो आज भी शाहरूख के साथ उनके बंगले मन्नत में रहती है।

10- शाहरूख ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्में की, जिसके कारण उन्हें इडंस्ट्री का किंग खान कहा जाता है।

यह भी पढ़ें— Boys Fashion Spl: दिखना है पार्टी में सबसे ख़ास, ये टिप्स आएंगी काम

11- एक सर्वे के अनुसार शाहरूख आज भी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालो में शुमार है। उनकी कुल सम्पत्ति 2000 करोड़ के आस-पास आंकी गई है।

12- शाहरूख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनके और उनकी पत्नी गौरी के बारे में एक अखबार ने गलत छाप दिया था। शाहरूख ने तब अखबार के एडिटर के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी और एडिटर का गला पकड़ लिया था। जिसके कारण उन्हें जेल हो गई थी। तब नाना पाटेकर ने शाहरूख की जमानत कराई थी।

13- शाहरूख साल में सिर्फ एक फिल्म करतें है लेकिन इनकी कमाई सलाना 200 करोड़ से ऊपर है। शाहरूख की कोलकाता नाइटराइडर्स नाम की एक IPL टीम और फिल्मों मेंVFX तैयार करने वाली रेड चीलीज़ नाम की एक कम्पनी भी है।

14- कहा जाता है कि शाहरुख अपनी फिल्म यस बॉस की शूटिंग कर रहे थे तब उनकी नज़र एक बंगले पर पड़ी। तब इस बंगले को खरीदनें के लिये हीरा निर्माता भरत शाह ने उन्हें 10 करोड़ दिये थे। आज उस बंगले मन्नत की कीमत 150 करोड़ के करीब आंकी जाती है।

यह भी पढ़ें— OMG: पीरियड आने पर यहां मनाते हैं जश्न,जहां पुरुषों को जाना होता है मना

15- बादशाह खान को हिन्दुस्तान में फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ-साथ फ्रांस और ब्रिटेन के उच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Tags:    

Similar News