KWK8 : अर्जुन कपूर ने मलाइका से शादी की बात पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सही नहीं

KWK8 : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में अपने रिश्ते के बारे में अर्जुन कपूर को कॉफी विद करण में बात करते हुए देखा गया।

Update: 2023-12-14 07:15 GMT

KWK8

KWK8 : कॉफी विद करण एक चैट रियलिटी शो है जहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे आकर अपनी पर्सनल प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई सारे राज खोलते हैं। इस साल भी यह शो जबरदस्त धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक यहां पर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह आलिया भट्ट करीना कपूर जैसे कई सितारों को देखा जा चुका है। यहां पर आने वाले सितारे करण जौहर के टेढ़े मेढ़े सवालों के जवाब देते हुए दिखाई दे चुके हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर को यहां पर आदित्य रॉय कपूर के साथ एंट्री लेते हुए देखा गया। इस दौरान करण को अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए देखा गया। यहां करण ने अर्जुन से शादी के बारे में सवाल किया जिस पर एक्टर ने चौंकाने वाला जवाब दिया है।

कब करेंगे शादी

बता दें कि करण जौहर ने अर्जुन कपूर से यह पूछा था कि क्या मलाइका और वह अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की प्लानिंग कर चुके हैं। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि मैं इस पॉइंट पर सोचता हूं लेकिन आपके शो में आया हूं तो ईमानदार होना ज्यादा पसंद आएगा। मुझे लगता है कि ये मेरी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा है और फिलहाल में इसे वैसे ही ले रहा हूं जैसे यह मेरे सामने आ रहा है। अर्जुन ने यह भी कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि उसके बिना यहां पर बैठकर भविष्य के बारे में बात करना ठीक नहीं है। जब हम उसे स्टेज पर पहुंच जाएंगे तो हम यहां पर आएंगे और एक साथ बैठकर इस पर बात करेंगे और वह बहुत सम्मानजनक लगेगा। इस दौरान अर्जुन ने यह भी कहा कि मैं बहुत खुश हूं और हम जहां हैं उसे हमें कोई शिकायत नहीं है। यह कंफर्टेबल हैप्पी प्लेस है जहां हमें जो करना होता है हम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं स्पेसिफिकली बात नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि इस बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनपफेयर होगा।



सामने आई थी ब्रेकअप की खबरें

बता दें कि कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी और बताया जा रहा था कि यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। अर्जुन ने इन खबरों पर अपनी लेडी लव के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए विराम लगा दिया था।

Tags:    

Similar News