Lata Mangeshkar: सिर्फ कश्मीर ही नहीं लता मंगेशकर पर भी हक जमाता था पाकिस्तान, जानें दुश्मन देश की ये करतूत

Lata Mangeshkar: पाकिस्तान ने ऑल इंडिया रेडियो को पत्र लिखकर कहा कि भारत कश्मीर रख सकता है लेकिन बदले में उन्हें लता मंगेशकर चाहिए।

Written By :  Priya Singh
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-07 11:44 GMT

Lata Mangeshkar: भारत रत्न और भारत की गायिका के नाम से मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से पूरे भारत में मातम छाया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, जो कभी किसी बात पर सहमत नहीं होता था, में भी यही माहौल है। लता के जाने से पाकिस्तान के लोग भी दुखी हैं। संगीत की दुनिया में कई किंवदंतियां पैदा हुईं, लेकिन लता से ज्यादा खास हमने किसी को नहीं देखा।

भारत कश्मीर रख सकता है लेकिन बदले में लता मंगेशकर चाहिए

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज सुनकर सबका मन शांत हो जाया करता था। उनकी आवाज न केवल हमारे कानों को बल्कि हमारे मन को भी संतुष्ट करने के लिए होती थी। लता (Lata Mangeshkar) की सुरीली आवाज का कायल हर कोई था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान (Pakistan) जब उनकी आवाज का दीवाना हुआ, तो उसने क्या किया? पाकिस्तान (Pankistan) ने ऑल इंडिया रेडियो को पत्र लिखकर कहा कि भारत कश्मीर रख सकता है लेकिन बदले में उन्हें लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) चाहिए। जी हाँ, पाकिस्तान (Pakistan) ने एक समय पर भारत से कश्मीर के बदले में लता मंगेशकर की मांग की थी।

लता दीदी के पाकिस्तान में भी प्रशंसक हैं

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के चाहने वालों में आम जनता ही नहीं कई दिग्गज भी शामिल हैं। लता दीदी के पाकिस्तान में भी प्रशंसक हैं। यह पत्र दिखाता है कि लता दीदी पाकिस्तान (Pakistan) के लोगों के लिए कितने महत्वपूर्ण थी। भारत में रहने के बावजूद उन्होंने पाकिस्तानियों के दिमाग पर राज किया। कल लता के निधन के बाद पाकिस्तान (Pakistan) की जनता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लतादीदी ने अपने करियर में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर का करियर 1942 में शुरू हुआ और छह दशकों से अधिक समय तक चला। लतादीदी का अंतिम संस्कार कल मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में किया गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News