Latest Bhojpuri Songs: रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव का नया गाना हुआ रिलीज़, 'जियरा गाजर कईलू' ने मचाई धूम

Latest Bhojpuri Video Songs: रितेश का एक नया गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने के बोल हैं 'जियरा गाजर कईलू'। आप भी देखिये और मदहोश हो जाइये इस गाने में।

Update:2022-12-23 09:26 IST

Bhojpuri Song Jiyara Gajar Kailu (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song Jiyara Gajar Kailu: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार रितेश पांडेय अपने गानों और एक्टिंग स्किल्स से सभी को अपना दीवाना बना देते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। रितेश भी अपने फैंस के लिए नए नए गाने लेकर उन्हें खुश करते रहते हैं। वहीँ अब रितेश का एक नया गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने के बोल हैं 'जियरा गाजर कईलू'। आप भी देखिये और मदहोश हो जाइये इस गाने में।

'जियरा गाजर कईलू' रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना आते ही लोगों के दिलों पर छा गया है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ हुआ है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस गाने को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस देते भी नज़र आ रहे हैं।

रितेश पांडे के इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं जो अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जातीं हैं। वहीँ इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। जहाँ एक तरफ रितेश की दमदार आवाज़ है वहीँ माही अपने लटके झटकों से इंटरनेट पर आग लगा रहीं हैं। गाने के रिलीज़ होते ही इसने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है। ये पहली बार नहीं है ये जोड़ी लोगों को एक साथ दिखाई दी है इसके पहले भी दोनों को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीँ इस बार दोनों को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Full View

रितेश और माही के इस गाने को जेडी बहादुर ने लिखा है। इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। साथ ही इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने को कोरियोग्राफ किया है अनुज आर मौर्य ने। 

Tags:    

Similar News