Bollywood Films 2023: नए साल की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट, देखिए ये लिस्ट

Bollywood Upcoming Movies 2023: कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिनका दर्शक नजरें बिछाए इंतजार कर रहें हैं, तो आइए देखें इस लिस्ट में बॉलीवुड की उन अपकमिंग फिल्मों के बारे में जो इस साल रिलीज होने वाली हैं।

Report :  Anushka Rati
Update: 2023-01-01 16:02 GMT

Upcoming Bollywood Movies (image: social media)

Bollywood Upcoming Movies List In 2023-: साल 2023 में बॉलीवुड की फ़िल्म रिलीज़ लाइनअप अब तक बहुत अच्छी लग रही है। जिसमें शाहरुख खान की तीन फिल्मों और सलमान खान की दो फिल्में शामिल हैं। जहां तक ​​बॉलीवुड का सवाल है, तो यह साल बॉलीवुड के लिए एक शानदार साल लगता है। ऐसी और भी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिनका दर्शक नजरें बिछाए इंतजार कर रहें हैं, तो आइए देखें इस लिस्ट में बॉलीवुड की उन अपकमिंग फिल्मों के बारे में जो इस साल रिलीज होने वाली हैं।

देखिए फिल्मों की लिस्ट

1. पठान

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म "पठान" हालांकि अपने रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई है, लेकिन शाहरुख खान के फैंस उनकी इस एक्शन ड्रामा फिल्म के रिलीज होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और यह फिल्म शाहरुख खान की चार साल के एक लंबे गैप के बाद उनकी वापसी को मार्कड करेगी। यह फिल्म इस साल 2023 के 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे।


2. रॉकी और रानी के प्रेम कहानी

फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" से करण जौहर एक निर्देशक के रूप में फिर से वापसी करेंगे। इस फिल्म में 'गली बॉय' फिल्म की हिट जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच फिर से रोमांस पनपता नजर आएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा एक्टर धर्मेंद्र, एक्ट्रेस जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वालीं हैं और यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


3. किसी का भाई किसी की जान

इस मोस्ट अवेटेड फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" से दबंग सलमान खान अपने सभी फैंस के लिए एक्शन से भरपूर एंटरटेनमेंट के साथ वापसी करेंगे। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है और इस फिल्म में मेन लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में नजर आने वालें हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल, पलक तिवारी और विजेंदर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


4. शहजादा

फिल्म "शहजादा" एक्टर कार्तिक आर्यन के सभी फैंस को काफी खुश करने वाला है। इस फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में नजर आने दूसरे आर्टिस्टों की बात करें तो इस फिल्म में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन के अलावा एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित बोस रॉय और सचिन खेडेकर भी शामिल हैं। यह फिल्म 'शहजादा' 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


5. तु झूठी मैं मक्कार

इस अपकमिंग फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार", जिसे रणबीर कपूर की आखिरी रोम-कॉम फिल्म कहा जा रहा है। साथ ही यह फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को 8 मार्च, 2023 को होली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच पहली ऑन-स्क्रीन सहयोग को चिह्नित करती है।  


6. एनिमल

फिल्म "एनिमल" रणबीर कपूर की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नहीं होगी। इस फिल्म 'एनिमल' को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को इस साल अगस्त 2023 में डिस्प्ले किए जानें की उम्मीद है। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक रिलीज की तारीख की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं की है।


7. जवान

शाहरुख खान की फिल्म "जवान" को एक मेगा बॉलीवुड और साउथ फिल्म सपोर्ट के तौर में जाना जाता है। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान को साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ रोमांस करते हुए रॉ, एजी लुक में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर तमिल डायरेक्टर एटली कर रहें हैं। यह फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


8. आदिपुरूष

फिल्म "आदिपुरुष" का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म को काफी नेगेटिव रिएक्शंस मिल रहीं हैं, लेकिन एक्टर प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। यह फिल्म इस साल 16 जून, 2023 को मूवी थियेटर्स में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म इंडियन एपिक रामायण पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक्टर प्रभास ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई है जबकि सैफ अली खान ने फिल्म में विलेन लंकेश की भूमिका निभा रहें हैं और एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म में देवी सीता की भूमिका निभा रहीं हैं।


9. डंकी

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म "डंकी" में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ SRK का पहला सहयोग होगा और साल 2023 की उनकी तीसरी फिल्म भी होगी। इस फिल्म को इस साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में रिलीज़ किया जाएगा।


10. टाइगर 3

फिल्म "टाइगर 3" में सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के फैंस उनके इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी खुश और बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। यह जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के साथ मूवी लवर्स को लुभाने के लिए वापस आ रही है।



Tags:    

Similar News