प्रियंका का ऐसा सीन! जिसका मुंबई पुलिस उठा रही अब फायदा

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अखतर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिजीज हो गया है। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है। ट्रेलर के बाद लोगों को अब इस मूवी का बेसब्री से इंतज़ार है। ट्रेलर में एक सीन काफी वायरल हुआ है जिसमे प्रियंका कहती हैं 'एक बार आयशा ठीक हो जाए ना, फिर साथ में बैंक लूटेंगे।

Update:2023-04-15 04:11 IST

मुंबई:प्रियंका चोपड़ा और फरहान अखतर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिजीज हो गया है। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है। ट्रेलर के बाद लोगों को अब इस मूवी का बेसब्री से इंतज़ार है। ट्रेलर में एक सीन काफी वायरल हुआ है जिसमे प्रियंका कहती हैं 'एक बार आयशा ठीक हो जाए ना, फिर साथ में बैंक लूटेंगे।

ये भी देखें:बड़े देशों के खिलाफ पाकिस्तान की बगावत, सुनाई खरी-खोटी

इस सीन के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने इस सीन को एक मीम की तरह इस्तेमाल किया और ऐसे अपराध की सोच रखने वालों को चेतावनी दे दी है। महाराष्ट्र पुलिस ने सीन ट्वीट करते हुए लिखा, IPC सेक्शन 393 के तहत सात साल तक की जेल और जुर्माना। इसका मतलब ये कि अगर आप बैंक लूटने का सोच रहे हैं तो इसकी सजा के तौर पर आपको सात साल तक की जेल और कड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपडा़ और फरहान अख्तर को भी इस ट्वीट में टैग किया। शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी 'द स्काई इज पिंक' फिल्म की लीड स्टार जायरा वसीम के चक्कर में भी सुर्खियों में हैं। क्योंकि जायरा ने इस फिल्म की शूटिंग के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया। अब उन्हें ट्रेलर में देख लोग ये कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि जायरा ने वापसी कैसे कर ली? क्या वह पहले नाटक कर रही थीं?

ये भी देखें:एक दुर्बल बुजुर्ग जिसके सामने खूंखार डकैतों ने डाल दिये थे हथियार

जब जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी तो उसके बाद उनकी काफी निंदा हुई थी। लेकिन जायरा ने फैसला ले लिया है तो सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। अगर जायरा आगे फिल्मों में कभी काम नहीं करती हैं तो 'द स्काई इज पिंक' उनकी आखिरी फिल्म होगी। ये फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Tags:    

Similar News