रिया का महेश भट्ट से रिश्ता: शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया सवाल, की ये बड़ी मांग

सुशांत सिंह राजपूत केस को सीबीआई ने अब अपने हाथों में ले लिया है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई पुलिस ने सारे अहम् सबूत भी टीम को सौप दिए हैं। जिसके बाद से ही एक्टर के केस पर तेजी से काम होता दिख रहा है।

Update: 2020-08-22 06:16 GMT
Actor and politician Shatrughan Sinha has also expressed his opinion on the whole matter

सुशांत सिंह राजपूत केस को सीबीआई ने अब अपने हाथों में ले लिया है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई पुलिस ने सारे अहम् सबूत भी टीम को सौप दिए हैं। जिसके बाद से ही एक्टर के केस पर तेजी से काम होता दिख रहा है। पहले दिन से ही इस केस से जुड़े नए -नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं बीतें दिनों इस केस में नया मोड़ तब आ गया, जब महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ।

शत्रुघ्न सिन्हा जाहिर कि अपनी राय

अब इस पूरे मामले में जाने-माने अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने इस केस में खुलकर बातें करते हुए महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बॉन्ड को लेकर भी सवाल किए हैं।

सुशांत केस में बॉलीवुड के कई लोग खुल कर सामने आए तो कई नामी चेहरे चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने सामने आकर बात की।उन्होंने आजतक से हुई बातचीत में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट को लेकर बात कही है।

ये भी पढ़ेंः सुशांत ने सुसाइड किया या हुआ मर्डर? सबसे पहले इन सवालों के जवाब खोजेगी CBI

शत्रुघ्न ने कही ये बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं नहीं जानता कि उनके बीच रिश्ता क्या है। गॉडफादर का रिश्ता था? पिता, अंकल या गहरे मित्र का रिश्ता था हमें तो नहीं पता।' उन्होंने ये भी कहा कि रिया चक्रवर्ती से वो कभी नहीं मिले और महेश भट्ट से 5 सालों में मुलाकात नहीं हुई। शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि सारी बातों को सीबीआई के सामने पेश करना चाहिए।

आपको बता दें कि हाल ही में रिया और महेश भट्ट के 8 जून को हुई बातचीत का स्क्रीन शॉट सामने आया था। जिसके बाद से ही महेश भट्ट और रिया के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चमत्कार से हिले लोग: 18वीं मंजिल से नीचे गिरा बच्चा, फिर भी बच गया

चाभीवाले ने खोले कई राज़

इसी बीच उस चाभीवाले ने भी कई बड़ी बाते सीबीआई को बताई जिसने सुशांत की मौत के बाद उनके रूम का दरवाज़ा खोला था। उसने बताया कि 14 जून को सिद्धार्थ पिठानी के फोन करने पर वह सुशांत के फ्लैट पर पहुंचा था। हालांकि उसने बताया कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत का है। रफी ने बताया कि जब वह सुशांत के कमरे के पास पहुंचा तो उसने देखा कि दरवाजे पर कम्प्यूटराइज लॉक लगा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News