Malaika Arjun Wedding: क्या मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर कर रहे शादी, आइए जाने इसकी सच्चाई

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की शादी की ख़बरों के बीच अब अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कहा है जिससे ये साफ़ हो गया है कि उनकी शादी की ख़बरों में कितना दम है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-19 03:37 GMT

Malaika-Arjun Wedding News Real or Fake (Image Credit-Social Media)

Malaika-Arjun Wedding News Real or Fake: मलाइका अरोरा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी की ख़बरों के बीच अब अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कहा है जिससे ये साफ़ हो गया है कि उनकी शादी की ख़बरों में कितना दम है।

दरअसल बीते दिन मलाइका और अर्जुन की शादी की ख़बरों (Malaika-Arjun Wedding News) ने खूब सुर्खियां बटोरीं। यहाँ तक की ये भी खबर आई कि दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो जाएगी और उनकी शादी में कौन कौन शामिल होगा इसकी भी जानकारी मिल गयी थी। लेकिन अब इन ख़बरों को लेकर अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी से कुछ शेयर किया है। मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। कपल हमेशा से ही चर्चा में रहा है। मलाइका का जब अपने पति अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) से तलाक हुआ था उसके बाद जब मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा तब उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। मलाइका को लेकर लोगों ने कई बातें बनाई लेकिन इनसब से कपल ने मिलकर मुकाबला किया। अभी कुछ दिन पहले मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अर्जुन के साथ बूढ़ा होना चाहतीं हैं।

जहाँ मलाइका ने शादी के संकेत दिए थे वहीँ अर्जुन कपूर से जब भी उनके और मलाइका की शादी के बारे में बात की गयी तब उन्होंने हमेशा यही जवाब दिया कि वो दोनों लीव इन में रह रहे हैं और ऐसे ही खुश हैं। फिलहाल जब दोनों की शादी की ख़बरों का बाजार गर्म हुआ तो अर्जुन ने अपनी शादी को लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी के ज़रिये लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। आइये देखते हैं अर्जुन ने क्या लिखा -


Arjun Kapoor Post (Image Credit-Social Media)

जी हाँ अर्जुन ने लिखा, 'प्रिय मुझसे ज़्यादा मेरी ज़िन्दगी के बारे में लोग कैसे जानते हैं।' इसी के बाद से अब दोनों की शादी की ख़बरों पर ब्रेक लगता नज़र आ रहा है। दरअसल अर्जुन का ये पोस्ट उनकी शादी की ख़बरों से ही जुड़ा लग रहा है हालाकिं अर्जुन ने किसी भी तरह का कोई शादी का संकेत नहीं दिया है लेकिन जहाँ बीते कल उनकी शादी की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा था तो ये पोस्ट उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।  

Tags:    

Similar News